{"_id":"62604adf89b6656bb930b2cd","slug":"school-children-reaching-home-after-noon-in-the-scorching-sun-una-news-sml406305939","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिलचिलाती धूप में स्कूल से घर पहुंच रहे स्कूली बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिलचिलाती धूप में स्कूल से घर पहुंच रहे स्कूली बच्चे
विज्ञापन
पंडोगा स्कूल में छुट्टी के बाद दोपहर के समय तेज धूप में मुंह ढंककर घर लौटती छात्रा।संवाद
- फोटो : Una
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊना। जिले के तापमान में लगातार उछाल जारी है। भीषण गर्मी लोगों को बेहाल कर रही है। पारा 42 डिग्री सेल्सियस को छू चुका है। हालांकि, बुधवार को अधिकतम तापमान में मामूली से गिरावट दर्ज की गई। गर्मी ने स्कूली बच्चों की समस्या भी बढ़ा दी है।
जिले में इस समय सभी सरकारी स्कूल सुबह नौ से दोपहर तीन बजे तक खुल रहे हैं। ऐसे में बच्चों को सुबह और दोपहर दोनों समय गर्मी के बीच घर से स्कूल और स्कूल से घर तक का सफर तय करना पड़ रहा है। ऐसे में अभिभावक भी बच्चों को लेकर चिंता जाहिर कर रहे हैं। उन्होंने स्कूल खुलने का समय सुबह आठ बजे करने की मांग उठाई ताकि सुबह के समय बच्चों को कुछ राहत मिल सके।
गर्मी से सबसे अधिक प्रभावित सरकारी स्कूलों के बच्चे हो रहे हैं। खासकर छोटी कक्षाओं के बच्चों को तो अभिभावक खुद स्कूल छोड़ने व लाने जा रहे हैं। वहीं निजी स्कूलों में बस सुविधा होने के कारण बच्चों का धूप से बचाव तो हो जाता है लेकिन दोपहर के समय गर्म हवा की चपेट में वे भी आ रहे हैं। अभिभावक संतोष कुमारी, मंजू देवी, किरण बाला, विनोद कुमार का कहना है कि दोपहर के समय बच्चे तीखी धूप में घर पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कई बार तो वे बच्चों को स्कूल से लेने पहुंच जाते हैं लेकिन कई बार कामकाज के चलते ऐसा संभव नहीं हो पाता और बच्चे घर पहुंचते मे काफी थक जाते हैं। बच्चों के बीमार पड़ने का खतरा भी रहता है। कहा कि सुबह से समय भी नौ बजे काफी गर्मी हो जाती है। उन्होंने जिला प्रशासन से अपील करते हुए कहा कि स्कूलों में सुबह का समय आठ बजे किया जाता चाहिए ताकि एक समय तो बच्चों को राहत मिल सके।
वहीं उपनिदेशक जिला प्राथमिक शिक्षा विभाग देवेंद्र चंदेल ने बताया कि अभी प्रशासन की तरफ से स्कूलों के समय को लेकर कोई नए आदेश नहीं मिले हैं। कहा कि आदेश जारी होते ही इसमें बदलाव कर दिया जाएगा।