{"_id":"61535d1a8ebc3e4afc368fee","slug":"satveer-of-bharwai-won-gold-medal-in-bench-press-una-news-sml385405296","type":"story","status":"publish","title_hn":"भरवाईं के सतवीर ने बेंच प्रेस में जीता स्वर्ण पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भरवाईं के सतवीर ने बेंच प्रेस में जीता स्वर्ण पदक
विज्ञापन
भरवाईं स्कूल के अध्यापक सतवीर सिंह को गोल्ड मेडल जीतने पर सम्मानित करते हुए स्कूल के प्रधानाचार?
- फोटो : Una
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भरवाईं (ऊना)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरवाईं में गणित के अध्यापक सतवीर सिंह ठाकुर ने बेंच प्रेस के66 किलो भार वर्ग में गोल्ड मेडल जीता है। सतवीर सिंह ठाकुर दिव्यांग हैं। सात महीने की उम्र में ही उनकी दाहिनी टांग में पोलियो हो गया था। उन्होंने गणित विषय में एमएससी की और बीएड करके टीजीटी नॉन मेडिकल पद पर सरकारी शिक्षक की नौकरी हासिल की।
सतवीर सिंह चिंतपूर्णी के निकटवर्ती कांगड़ा के मोइन के रहने वाले हैं। वह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरर्वाइं में कार्यरत हैं। सतवीर सिंह ने बीते 26 और 27 सितंबर को सोलन ठोडो ग्राउंड स्थित निगम के सभागार में हिमाचल प्रदेश पावर लिफ्टिंग एसोसिएशन ने आयोजित राज्यस्तरीय पावर लिफ्टिंग और बेंच प्रेस प्रतियोगिता में मास्टर्स वर्ग की 66 किलोग्राम भार वर्ग में भाग लिया।
उन्होंने अपने पहले प्रयास में 75 किलो ग्राम का बेंच प्रेस लगाया। वहीं, दूसरे प्रयास में 80 किलोग्राम और अंतिम प्रयास में 87.5 किलोग्राम का बेंच प्रेस लगाकर सोना अपने नाम किया। उनको विधायक धनी राम शांडिल ने ट्राफी और गोल्ड मेडल पहनाकर कर सम्मानित किया। हिमाचल प्रदेश पावर लिफ्टिंग एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष केवल सिंह पठानिया ने उन्हें शुभकामनाएं दी। उन्होंने बताया कि उनका सपना पैरालंपिक खेलने का है। उन्होंने प्रदेश सरकार से मदद का आह्वान किया है।