{"_id":"2b131fd6d4fafe7c7be988511c557118","slug":"sanjeev-elected-president-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संजीव को सौंपी समिति की कमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संजीव को सौंपी समिति की कमान
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
Updated Mon, 23 Nov 2015 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम ऊना की संयुक्त संघर्ष समिति के चुनाव सोमवार को चालक-परिचालक संघ के प्रधान यशपाल शर्मा की अध्यक्षता में हुए। इसमें समिति की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।
नई कार्यकारिणी में संजीव कुमार को प्रधान, जगदीश चंद को वरिष्ठ उपप्रधान, उपप्रधान अविनाश खुल्लर, महासचिव पवन कुमार, सह सचिव गगन दीप सिंह, प्रवेश कुमार को प्रेस सचिव, यशपाल को सह प्रेस सचिव, शक्ति कुमार को मुख्य सलाहकार, सुदर्शन कुमार को कोषाध्यक्ष चुना गया।
शशिपाल को सह कोषाध्यक्ष, नरेश कुमार, जसवीर सिंह को कार्यालय सचिव, रवि कुमार को संगठन सचिव, हरि सिंह को सलाहकार नियुक्त किया गया। रोहित शर्मा, प्रदीप कुमार, चमन लाल, संदीप कुमार, अशोक कुमार, ज्ञानचंद, सुशील, विजय कुमार को कार्यकारिणी सदस्य के रूप में चुना गया।
विज्ञापन
नवनियुक्त प्रधान संजीव कुमार ने कहा कि समिति ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। समिति सदस्यों की समस्याओं को प्राथमिकता से विभाग एवं सरकार के समक्ष उठाएंगे।
उन्होंने परिवहन विभाग एवं सरकार से मांग की है कि बसें निर्धारित समय पर चलने से पहले बस स्टैंड में आनी चाहिए। किसी यात्री की ओर से चालक व परिचालक की शिकायत करने पर एकतरफा कार्रवाई नहीं होनी चाहिए, चालक एवं परिचालक को भी अपना पक्ष रखने का मौका देना चाहिए। वर्कशॉप एवं बस स्टैंड में रात को रोशनी का प्रबंध किया जाए।