फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Sanitary napkin incinerators will be installed in 100% schools

Una News: शत-प्रतिशत स्कूलों में लगाए जाएंगे सेनेटरी नैपकिन भस्मक

Sat, 09 Nov 2024 07:04 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Nov 2024 07:04 PM IST
विज्ञापन
Sanitary napkin incinerators will be installed in 100% schools
शिक्षा विभाग ने ऐसे स्कूलों का आंकड़ा मांगा जहां नहीं हैं भस्मक
विज्ञापन



स्कूलों को 11 नवंबर तक विभाग को सौंपनी होगी जानकारी


जिले के कई स्कूलों में अभी तक नहीं है सेनेटरी नैपकिन भस्मक

संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। जिले के शत प्रतिशत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक और उच्च पाठशालाओं में सेनेटरी नैपकिन भस्मक लगाए जाएंगे। इसके लिए शिक्षा विभाग ने तैयारी कर ली है। शिक्षा विभाग ने उन सभी स्कूलों की जानकारी मांगी है, जहां सेनेटरी नैपकिन भस्मक अभी तक स्थापित नहीं हैं। इस आंकड़े को विभाग के पास उपलब्ध करवाने के लिए 11 नवंबर यानी सोमवार तक का समय दिया गया है। जानकारी उपलब्ध होने के बाद स्कूलों में भस्मक लगाए जाएंगे।
जानकारी के अनुसार जिले में वरिष्ठ माध्यमिक और उच्च स्कूलों को मिलाकर करीब 182 स्कूलों में सेनेटरी नैपकिन भस्मक बनाए गए हैं। शिक्षा विभाग को इसी वर्ष यह जानकारी प्राप्त हुई कि जिले में करीब 12 राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक और उच्च स्कूलों में सेनेटरी नैपकिन भस्मक मशीन संचालित नहीं हो पा रही। यह खुलासा शिक्षा विभाग की ओर से निदेशालय को भेजी गई रिपोर्ट में हुआ। कुछेक स्कूल ऐसे भी पाए गए, जहां सरकार की ओर से जारी सेनेटरी नैपकिन की खेप कम पड़ रही है। इसे ध्यान में रखते हुए शिक्षा विभाग ने समस्या को पूरी तरह समाप्त करने की योजना पर कार्य शुरू कर दिया है। इस आंकड़े में वे स्कूल भी शामिल होंगे, जहां लगाई गई भस्मक खराब स्थिति में है। भस्मक नैपकिन को जलाकर और उसे राख में बदलकर पर्यावरण अनुकूल तरीके से नष्ट करता है। इसे नैपकिन के आसान और सुरक्षित निपटान को सुनिश्चित करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। इसे उपयोगकर्ता सीधे भस्मक में डालकर स्वयं निपटान कर सकता है। इससे नैपकिनों के निपटान के तरीके खोजने की शर्मिंदगी से छुटकारा मिलता है। इस मशीन के एक चक्कर में एक ग्राम से भी कम राख बनती है।
विज्ञापन


कोट्स
सेनेटरी नैपकिन भस्मक से जुड़ी जानकारी सभी स्कूलों से मांगी गई है। आंकड़ा उपलब्ध होने के बाद उसी आधार पर आगामी कार्य होंगे। सभी स्कूल इसे गंभीरता से लेते हुए जानकारी उपलब्ध करवाएं ताकि स्कूलों में एक सुविधाजनक माहौल बरकरार रखा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजेंद्र कौशल, उपनिदेशक, जिला उच्च शिक्षा विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed