फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   sand coming with drinking water,

पेयजल में आ रही रेत

Mon, 31 May 2021 11:00 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 31 May 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
sand coming with drinking water,
ऊना। लोअर अरनियाला पंचायत का प्रतिनिधिमंडल पानी के स्टोरेज टैंक की समस्या को लेकर छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि स्टोरेज टैंक न होने के कारण पंचायत में पीने के पानी की आपूर्ति सीधे नलकूप से घरों को की जा रही है। इससे पानी में रेत आ रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पानी का प्रेशर कम होने के कारण घरों में रखी टंकियों में नहीं चढ़ पा रहा है। जल भंडारण टैंक न होने के कारण पानी की क्लोरिनेशन भी नहीं हो पा रही है। इससे बीमारियों का भय बना हुआ है। सत्ती ने आश्वासन दिया कि जल्द ही जल भंडारण टैंक का निर्माण करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने राज्य के हर घर में स्वच्छ जल पहुंचाने का बीड़ा उठाया है।
विज्ञापन

जल जीवन मिशन के तहत प्रदेश में 2,15,509 घरों में पेयजल के कनेक्शन लगाए हैं। पहले चरण में 2896.45 करोड़ की लागत से 327 परियोजनाओं को स्वीकृति मिली है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार हर घर को पीने का साफ पानी मुहैया कराने की दिशा में काम कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी केंद्रीय बजट में वर्ष 2022 तक हर परिवार को घर और वर्ष 2024 तक हर घर को पानी उपलब्ध कराने का वादा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर अशोक कुमार धीमान सदस्य जिला परिषद, अजीत कुमार उपप्रधान, बलविंद्र कौर वार्ड सदस्य, जगीर सिंह सैणी, तिलक राज सैणी, रणबीर सैणी, एमएल कालिया सहित अन्य स्थानीय व्यक्ति उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed