फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Sampling by the Food Safety Department remained a mere sham.

Una News: राष्ट्रीय खिलाड़ी मानसी राणा को किया सम्मानित

Wed, 08 Oct 2025 12:03 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Oct 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
Sampling by the Food Safety Department remained a mere sham.
शहीद भगत सिंह मैमोरियल क्लब लठियाणी द्वारा नेशनल खिलाड़ी मानसी राणा को सम्मानित करते हुए ।स्रोत - फोटो : credit
विधायक विवेक शर्मा ने यूथ क्लब लठियाणी को एक लाख रुपये का अनुदान दिया
विज्ञापन

बंगाणा (ऊना)। शहीद भगत सिंह मेमोरियल क्लब लठियाणी क्षेत्र के होनहार खिलाड़ियों के साथ-साथ जरूरतमंद परिवारों के लिए भी निरंतर मददगार साबित हो रहा है। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लठियाणी में चल रही अंडर-19 लड़कियों की जिलास्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान क्लब सदस्यों की ओर से सभी खिलाड़ियों के लिए फलों सहित अन्य व्यवस्थाओं में सहयोग प्रदान किया गया।

इसी क्रम में मंगलवार को क्लब की ओर से राष्ट्रीय खिलाड़ी मानसी राणा को स्मृति चिह्न और नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। सम्मान प्राप्त करने के बाद मानसी राणा ने अपने इस उपलब्धि का श्रेय शिक्षा उपनिदेशक अनिल कुमार तक्खी, एडीपीओ जगदीप सिंह, जिला डीओसी सोनू कुमारी, ड्रैगन बोट एवं ट्रेडिशनल कोच शाम लाल, अमन शर्मा, स्काउट एवं गाइड प्रभारी रजनी बाला, कोच रजनीश ठाकुर, कोच अशोक धीमान, कोच सुरेश कुमार सहित पूरी टीम को दिया। इस अवसर पर क्लब के अध्यक्ष दिनेश शर्मा, सेवानिवृत्त सुबेदार दर्शन सिंह ठाकुर, सुरजीत पाला, रूवेश शर्मा सहित अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे। कुटलैहड़ क्षेत्र के विधायक विवेक शर्मा ने शहीद भगत सिंह मेमोरियल यूथ क्लब लठियाणी को एक लाख रुपये का अनुदान प्रदान किया। इस सहयोग के लिए यूथ क्लब के पदाधिकारियों और सदस्यों ने विधायक विवेक शर्मा का आभार व्यक्त किया। विधायक विवेक शर्मा के इस सहयोग से न केवल यूथ क्लब को बल मिला है, बल्कि पूरे क्षेत्र के युवाओं में नई प्रेरणा और उत्साह का संचार हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed