फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Sambhar trapped in a wire net in Kuneran rescued

कुनेरन में तारों के जाल में फंसा सांभर

Fri, 10 Dec 2021 11:24 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Dec 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Sambhar trapped in a wire net in Kuneran rescued
कुनेरन में तारो के जाल में फंसा सांभर । संवाद - फोटो : Una
दौलतपुर चौक (ऊना)। क्षेत्र के गांव कुनेरन में एक सांभर तारों के जाल में बुरी तरह से फंस गया जिसे स्थानीय लोगों ने वन विभाग के कर्मचारी की मौजूदगी में दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद छुड़ाया।
विज्ञापन

इसके बाद सांभर को वापस जंगल की तरफ छोड़ दिया। कुनेरन निवासी रूबी कौंडल ने बताया कि शुक्रवार सुबह पांच बजे उसे खेतों में किसी जानवर के कराहने की आवाज सुनाई दी। नजदीक जाकर देखा तो पाया कि एक विशाल सांभर रास्ता भटककर तारों के जाल में बुरी तरह से फंसा हुआ है।
विज्ञापन

उसने तुरंत इसकी जानकारी ग्राम पंचायत के प्रधान और वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही ग्राम पंचायत के पदाधिकारी स्थानीय लोगों के साथ मौके पर पहुंचे। इसकी सूचना वन कर्मचारी को भी दी गई। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सांभर को तारों का जाल काटकर छुड़वाया गया। इसके बाद उसे सुरक्षित जंगल की तरफ जाने दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम पंचायत प्रधान गुरमुख सिंह ने घटना की पुष्टि कर बताया कि वन कर्मचारी की मौजूदगी में स्थानीय लोगों ने तारों के जाल में फंसे सांभर को सुरक्षित तरीके से मुक्त करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed