फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   sambhar found dead in dukli village nagal

ढुकली में शिकारियों ने सांभर को मारी गोली

Sun, 19 Dec 2021 11:36 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Dec 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
sambhar found dead in dukli village nagal
नंगल के ढुकली में मृत मिला सांभर। संवाद - फोटो : Una
नंगल। बेशक सरकार ने बेजुबान जंगली जानवरों के शिकार पर रोक लगा रखी है और शिकार करते पकड़े जाने पर 14 वर्ष तक की सजा के साथ जुर्माने का भी प्रावधान है। इसके बावजूद लोग जंगली जानवरों का शिकार करने से बाज नहीं आते।
विज्ञापन

उपमंडल नंगल के गांव ढुकली में शिकारियों ने गोली से एक सांभर को मार गिराया। इसकी जानकारी वन विभाग को मिली तो गार्ड अमृत कुमार व टीम ने मौके पर पहुंचकर सांभर को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। यह शिकार किसने किया अभी इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है। ग्रामीणों ने कहा कि अकसर जंगली जानवर रात के अंधेरे में ग्रामीण क्षेत्रों में आ जाते हैं। शिकारी वहां पहले से घात लगाकर बैठे रहते हैं।
विज्ञापन

रात के समय में कई बार गोलियां चलने की आवाजें आती हैं। उधर, वन विभाग के गार्ड अमृत ने कहा कि जब तक शिकारी इस सांभर को उठाकर ले जाते, तब तक वहां ग्रामीण जमा हो गए। इस वजह से शिकारी भाग निकले। उन्होंने कहा कि मृत सांभर का पोस्टमार्टम करवाकर दफना दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed