{"_id":"6a46a819b4c6f3d5e00d6466","slug":"safety-railing-installed-on-the-gobind-sagar-lake-route-una-news-c-93-1-una1026-197195-2026-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: गोबिंद सागर झील मार्ग पर लगाई सुरक्षा रेलिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: गोबिंद सागर झील मार्ग पर लगाई सुरक्षा रेलिंग
Fri, 03 Jul 2026 06:32 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Fri, 03 Jul 2026 06:32 AM IST
विज्ञापन
गोबिंद सागर झील मार्ग पर रेलिंग लगाने के उपरांत शहीद भगत सिंह क्लब लठियाणी के युवा सामूहिक चित्
लठियाणी (ऊना)। शहीद भगत सिंह मेमोरियल क्लब लठियाणी के सदस्यों ने गोबिंद सागर झील मार्ग पर स्थित एक खतरनाक मोड़ पर अपने खर्च और मेहनत से सुरक्षा रेलिंग लगाई है। स्थानीय ग्रामीणों में राजकुमार, तरसेम चंद, ओम प्रकाश, अनीता देवी, शकुंतला देवी सहित अन्य का कहना है कि गोबिंद सागर झील के रास्ते में आने वाला यह तीखा मोड़ लंबे समय से हादसों का केंद्र बना हुआ था।
मोड़ के साथ गहरी खाई/झील होने के कारण विशेषकर रात के समय वाहन चालकों के लिए यहां से गुजरना किसी खतरे से खाली नहीं था। कई बार यहां वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त होने से बाल-बाल बचे। प्रशासन को भी इस समस्या से अवगत करवाया जा चुका है, बावजूद इसके कोई प्रशासनिक कदम नहीं उठाया गया।
ऐसे में शहीद भगत सिंह मेमोरियल क्लब के युवाओं ने खुद मोर्चा संभालने का फैसला किया। क्लब के सदस्यों ने किसी सरकारी बजट या मदद का इंतजार किए बिना आपस में फंड इकट्ठा किया। इसके बाद खुद ही राजमिस्त्री और वेल्डर की भूमिका निभाते हुए कड़ी धूप में घंटों पसीना बहाया।
विज्ञापन
युवाओं ने सीमेंट, कंक्रीट और लोहे के मजबूत पाइपों की मदद से इस खतरनाक मोड़ पर एक मजबूत सुरक्षा रेलिंग खड़ी कर दी। अब यहां से गुजरने वाले वाहन चालक खुद को सुरक्षित महसूस कर रहे हैं। स्थानीय पंचायत प्रधान सुमन लता, उप प्रधान सुनील कुमार सहित अन्य पंचायत प्रतिनिधियों ने क्लब के इस कार्य को अन्य संगठनों के लिए एक बड़ी सीख बताया है।