{"_id":"57533e13839320fa16a053aaf8c65bc3","slug":"rupees-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजेंद्र राणा पहुंचे बख्शो देवी के घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजेंद्र राणा पहुंचे बख्शो देवी के घर
ब्यूरो/ अमर उजाला, ऊना
Updated Sun, 07 Feb 2016 07:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ऊना। हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन बोर्ड के उपाध्यक्ष राजेंद्र राणा रविवार को ईसपुर गांव की नन्ही उड़नपरी बख्शो देवी के घर पहुंचे तथा परिजनों के साथ बैठकर बख्शो देवी के भविष्य को लेकर चर्चा की।
उन्होंने बख्शो देवी के बेहतर भविष्य को लेकर सर्व कल्याणकारी संस्था की ओर से 21 हजार रुपये की आर्थिक सहायता मौके पर ही दी। इस बीच उन्होंने बख्शो देवी के साथ-साथ उसके 80 वर्षीय नाना दाता राम एवं माता बिमला देवी के साथ बेटी के भविष्य को लेकर वार्तालाप किया। उन्होंने कहा कि बख्शो देवी की प्रतिभा को देखते हुए मुख्यमंत्री के दिशा-निर्देशों पर उसे राज्य स्पोर्ट्स हॉस्टल बिलासपुर में दाखिला मिल रहा है, जिससे उसे बेहतर भविष्य निर्माण के और अधिक अवसर उपलब्ध होंगे। इस बीच आपदा प्रबंधन बोर्ड के उपाध्यक्ष राजेंद्र राणा को अपने बीच पाकर परिजन भावुक हो उठे तथा उन्होंने अपने जीवन के संघर्ष भरे दिनों को साझा किया।
जिला युवा सेवाएं एवं खेल विभाग द्वारा गत वर्ष ऊना में आयोजित जिला स्तरीय 5000 मीटर दौड़ में बख्शो देवी ने भारी ठंड में नंगे पांव तथा अस्वस्थता के बावजूद न केवल दौड़ लगाई, बल्कि प्रथम स्थान हासिल किया। ‘अमर उजाला’ ने बख्शो के इस हुनर को सिलसिलेवार खबरों के माध्यम से सुर्खियों में उठाया। इसी बीच सर्व कल्याणकारी संस्था के अध्यक्ष राजेंद्र राणा ने 21 हजार रुपये की आर्थिक सहायता मुहैया करवाने का ऐलान किया था, जिसे रविवार को उन्होंने स्वयं बख्शो देवी के घर ईसपुर पहुंच कर प्रदान किया।