फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Road will be built in Doda Raneya Mohalla with Rs 41 lakhs

Una News: डोडा राणेया मोहल्ला में 41 लाख से बनेगी सड़क

Fri, 07 Mar 2025 12:07 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Fri, 07 Mar 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
Road will be built in Doda Raneya Mohalla with Rs 41 lakhs
गगरेट (ऊना)। विकास खंड गगरेट की ग्राम पंचायत कलोह के डोडा राणेया मोहल्ला के बाशिंदों को विधायक राकेश कालिया ने एंबुलेंस रोड की सौगात देकर गदगद कर दिया है। मोहल्ले के लिए करीब 41 लाख रुपए की लागत से पक्की सड़क बनेगी। लोक निर्माण विभाग द्वारा बनाई जा रही इस सड़क का वीरवार को विधायक राकेश कालिया ने भूमिपूजन करके निर्माण कार्य शुरू करवाया। जल्द ही बरसात से पहले यह सड़क बन कर तैयार होगी। विधायक राकेश कालिया ने कहा कि गगरेट विधानसभा क्षेत्र के लोगों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाना उनकी प्राथमिकता है और उनका उद्देश्य तमाम ऐसी बस्तियों को पक्की सड़क सुविधा से जोड़ना है, जहां तक एंबुलेंस भी नहीं जाती। इस अवसर पर लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता एचजी कौशल, सहायक अभियंता दिनेश जसवाल, ग्राम पंचायत उपप्रधान अजय पाल सिंह सहित कई गणमान्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed