फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Rekha was chosen as Miss Farewell, Kalika was chosen as Miss Smile

Una News: रेखा मिस फेयरवेल, कलिका को चुना मिस स्माइल

Sun, 18 May 2025 05:42 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 18 May 2025 05:42 PM IST
विज्ञापन
Rekha was chosen as Miss Farewell, Kalika was chosen as Miss Smile
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ऊना। पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण रोजगार प्रशिक्षण संस्थान ऊना कार्यालय में 31 दिवसीय महिला दर्जी प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान रविवार कोे फेयरवेल पार्टी करवाई गई। इसमें 35 प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सेवानिवृत्त प्रवक्ता एवं अधिवक्ता शाम दुलारी उपस्थित रहे। उन्होंने प्रतिभागियों से आग्रह किया कि आगे चलकर आत्मनिर्भर बनें और महिला सशक्तीकरण के नारे को लेकर आगे बढ़ें। फेयरवेल पार्टी में मिस फेयरवेल का अवार्ड रेखा, मिस परफेक्ट का अवार्ड काजल, मिस स्माइल का अवार्ड कलिका को प्रदान किया गया। अन्य प्रतिभागियों को विभिन्न प्रतियोगिताओं के माध्यम से स्मृति चिह्न प्रदान किए गए। म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में विजेता शर्मिला और पेपर डांस प्रतियोगिता में विजेता भारती एवं प्रवीण रहीं। मंच संचालक की भूमिका जसवीर देवी और यामिनी महक की ओर से निभाई गई। पीएनबी आरसेटी कार्यालय से आकाश भारद्वाज, मीनाक्षी प्रशिक्षक अनीता राणा सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed