फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Regularization policy should be implemented twice a year: Ramesh Kumar

वर्ष में दो बार लागू हो नियमितीकरण की नीति : रमेश कुमार

Wed, 21 Jan 2026 06:04 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jan 2026 06:04 PM IST
विज्ञापन
Regularization policy should be implemented twice a year: Ramesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



ऊना। हिमाचल प्रदेश विज्ञान अध्यापक संघ के जिला ऊना के प्रधान रमेश कुमार ने सरकार से वर्ष में दो बार लागू होने वाली नियमितीकरण नीति को फिर बहाल करने की मांग की। उन्होंने कहा कि नियमितीकरण में हो रही छह महीने की देरी के कारण योग्य अनुबंध कर्मचारियों को गंभीर आर्थिक, मानसिक एवं सेवा संबंधी नुकसान उठाना पड़ रहा है। रमेश कुमार ने कहा कि वर्तमान व्यवस्था के अनुसार मार्च के बाद सेवा अवधि पूर्ण करने वाले कर्मचारियों को अगले वर्ष तक प्रतीक्षा करनी पड़ती है, जिससे उन्हें वेतन, वरिष्ठता तथा अन्य सेवा लाभों से वंचित होना पड़ता है। इससे न केवल उनकी वरिष्ठता प्रभावित हो रही है, बल्कि भविष्य के पदोन्नति लाभ भी प्रभावित हो रहे हैं।


उन्होंने कहा कि समय पर नियमितीकरण न होने से शिक्षकों के मनोबल पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा और मानसिक तनाव बढ़ रहा है। प्रदेश में अनेक शिक्षक संगठनों की ओर से सरकार को विधायकों के माध्यम से इस बारे में मांग पत्र देकर अनुबंध कर्मचारियों की मांग को कई बार उठाया जा चुका है। रमेश कुमार ने सरकार से आग्रह किया कि 30 सितंबर की तिथि को पुनः बहाल किया जाए, ताकि पात्र कर्मचारियों को मानसिक दबाव और आर्थिक कठिनाइयों से राहत मिल सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस व्यवस्था को लागू करने से सरकार पर कोई अतिरिक्त प्रशासनिक बोझ नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed