फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Regional Hospital Una gets the gift of Cath Lab in the budget

Una News: बजट में क्षेत्रीय अस्पताल ऊना को मिली कैथ लैब की सौगात

Sun, 22 Mar 2026 12:35 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sun, 22 Mar 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
Regional Hospital Una gets the gift of Cath Lab in the budget
ऊना। प्रदेश सरकार द्वारा शनिवार को घोषित हुए बजट में ऊना को सेहत और खेल में नई सौगातें मिली हैं। क्षेत्रीय अस्पताल ऊना के लिए कैथ लैब स्थापित करने की घोषणा हुई है। इस लैब के स्थापित होने से हृदय रोग से संबंधित मरीजों को बेहतर उपचार मिल सकेगा। बता दें कि जिला स्तर पर हृदय रोग विशेषज्ञ की तैनाती नहीं है। ऐसे में हृदयघात और अन्य हृदय से संबंधित मरीजों को बड़े अस्पतालों के लिए रेफर किया जाता है। खासतौर पर पीजीआई चंडीगढ़ के लिए मरीजों को भेजा जाता है।
विज्ञापन

इस लैब के स्थापित होने से हृदयघात से संबंधित मरीजों को तुरंत उपचार मिल सकेगा। साथ ही उन्हें बड़े अस्पतालों के चक्कर लगाने से भी छुटकारा मिलेगा। इसके अलावा जिले के रोड़ा में हेलिपोर्ट निर्माण का प्रस्ताव क्षेत्र में हवाई संपर्क को बढ़ावा देने के साथ-साथ पर्यटन और क्षेत्रीय विकास को नई गति देगा। वहीं पहले चरण में जिन महाविद्यालयों में खेल सुविधाओं के विकास का प्रावधान किया गया है, उनमें राजकीय महाविद्यालय ऊना और राजकीय महाविद्यालय हरोली को शामिल किए जाने की भी घोषणा बजट में की गई। जो कि युवाओं के लिए बड़ी सौगात है। इससे जिले में खेल अवसंरचना मजबूत होगी और युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने के बेहतर अवसर मिलेंगे। जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह बजट प्रदेश के विकास को नई गति देने के साथ-साथ आम लोगों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। 292 करोड़ के शिवा परियोजना में ऊना जिला को शामिल किया गया है। नगर निगम ऊना और संतोषगढ़ में एमएसएसी स्थापित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed