फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Recruitment process for 37 posts of art teachers started

कला अध्यापकों के 37 पदों की भर्ती प्रक्रिया शुरू

Mon, 11 Oct 2021 11:45 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Oct 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Recruitment process for 37 posts of art teachers started
ऊना। कार्यालय प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक ने कला अध्यापकों के 37 पदों को अनुबंध पर भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह सभी पद बैच आधार पर भरे जाएंगे। जिले के समस्त रोजगार कार्यालयों से 25 अक्तूबर से पहले पात्र अभ्यर्थियों के नाम प्रस्तावित किए जाएंगे।
विज्ञापन

प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक देवेंद्र चंदेल ने बताया कि कला अध्यापकों की भर्ती के लिए अनारक्षित वर्ग में 17 पदों और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग में 5 पदों के लिए के लिए 31 दिसंबर 2001 बैच, अनुसूचित जाति वर्ग में 9 पदों के लिए 31 दिसंबर 2008 बैच, अनुसूचित जाति बीपीएल वर्ग में 2 पदों के लिए 31 दिसंबर 2009 बैच, ओबीसी वर्ग में एक पद के लिए 31 दिसंबर 2005 बैच, ओबीसी बीपीएल वर्ग में 2 पदों के लिए 31 दिसंबर 2006 बैच और ओबीसी वर्ग की स्वतंत्रता सेनानी के आश्रित श्रेणी में 1 पद के लिए अपटूडेट बैच के अभ्यर्थी पात्र होंगे।
विज्ञापन

अन्य जिलों के पात्र अभ्यर्थी जो 8 अक्तूबर, 2021 के आधार पर नवीनतम आरएंडपी नियम के अनुसार शैक्षणिक योग्यता को पूर्ण करते हैं और दर्शाए गए बैच से संबंधित हैं वे भी काउंसलिंग में भाग ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन पदों को भरने के लिए काउंसलिग की तिथियों बाद में निर्धारित की जाएंगी। आरएंडपी रुल्ज कार्यालय की वेबसाइट www.ddeeuna.in पर उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed