{"_id":"67f50ffa7102afe20909819e","slug":"rationalize-teachers-with-new-education-policy-lecturers-association-una-news-c-93-1-una1002-150819-2025-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षकों का नई शिक्षा नीति से करें युक्तिकरण : लेक्चरर संघ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षकों का नई शिक्षा नीति से करें युक्तिकरण : लेक्चरर संघ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्मचारी
बोले-शिक्षा मंत्री की सहमति के बाद भी समस्या का समाधान नहीं
युक्तिकरण की प्रक्रिया सत्र शुरू होने से पहले लागू की जाए
संवाद न्यूज एजेंसी
गगरेट (ऊना)। हिमाचल प्रदेश स्कूल लेक्चरर संघ ने सरकार से आग्रह किया है कि शिक्षकों का युक्तिकरण नई शिक्षा नीति के तहत किया जाए। युक्तिकरण में नियमों में सुधार करने की आवश्यकता है। संघ के प्रदेश अध्यक्ष लोकेंद्र नेगी, प्रांतीय संगठन एवं प्रेस सचिव राजन शर्मा, महासचिव संजीव ठाकुर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विकास रतन, ऊना जिला के प्रधान देवेंद्र सिंह, महासचिव शशि सैनी एवं लेक्चरर संघ के अन्य नेताओं ने कहा कि वर्तमान समय में छात्र शिक्षक अनुपात 60:1 है। जबकि, नई शिक्षा प्रणाली में शिक्षक छात्र अनुपात 30:1 है। लेक्चरर संघ ने मांग की है कि युक्तिकरण की प्रक्रिया को नई शिक्षा प्रणाली के अंतर्गत ही लागू किया जाए। लेक्चरर संघ के प्रदेश प्रधान लोकेंद्र नेगी, प्रांतीय प्रेस व संगठन सचिव राजन शर्मा ने सरकार से आग्रह किया है कि युक्तिकरण की प्रक्रिया को सत्र के मध्य से शुरू न करके पहले लागू किया जाए। शैक्षणिक सत्र के बीच युक्तिकरण की प्रक्रिया अगर शुरू होती है तो इससे छात्रों का नुकसान होगा।
इस बारे में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर से भी आग्रह किया गया था। उन्होंने इस बारे में सहमति व्यक्त की थी लेकिन अभी तक इस समस्या का समाधान नहीं हुआ है। लेक्चरर संघ का प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री, शिक्षा सचिव और निदेशक को एक ज्ञापन भी देगा और उनसे इस बारे में शीघ्र कार्रवाई करने का भी आग्रह करेगा।