फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   ration problems

एक बार का राशन खत्म होने पर दूसरी बार कहां जाएं

Thu, 16 Apr 2020 08:51 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2020 08:51 PM IST
विज्ञापन
ration problems
भरवाईं (ऊना)। कोरोना महामारी के चलते इस आपदा के समय जहां प्रवासी परिवारों की मदद को मंदिर ट्रस्ट और जिला प्रशासन लगातार राशन देकर इनको राहत दे रहा है वहीं, अब झुग्गी झोपड़ियों में रहने वाले प्रवासियों को दोबारा घर के लिए रोटी की चिंता सताने लगी है। जैसे अब लॉकडाउन की अवधि को बढ़ाकर तीन मई कर दिया गया है तो ऐसे में कई दिहाड़ीदार जिनको प्रशासन की ओर से पहले जो फ्री राशन दिया गया था, वह खत्म होने वाला है। इन्हें दोबारा फ्री राशन कौन देगा यह समस्या सताने लगी है। यही नहीं इन मजदूरों के घर में पांच-छह सदस्य हैं और प्रशासन द्वारा दिया गया राशन जिसमें 5 किलो आटा, 5 किलो चावल कितने दिन तक चल सकता है। कोरोना से बचाव को लेकर लॉकडाउन की अवधि के बढ़ने से इन मजदूरों की समस्या और गंभीर हो गई है। उधर, कुछ लोगों की मानें तो मंदिर ट्रस्ट लोगों को राशन तो बांट रहा है लेकिन, अगर ट्रस्ट एक दो घंटे के लिए सोशल डिस्टेंसिग का पूरा ध्यान रखकर लंगर को चला दे तो कई गरीब लोगों का पेट भर सकता है। धर्मसाल महंता खास की प्रधान गुरमीत कौर का कहना है कि जिला प्रशासन व मंदिर अधिकारी मनोज कुमार लोगों को फ्री राशन मुहैया करवाकर बेहतर काम कर रहे हैं। लेकिन, जिन लोगों को फ्री दिया गया राशन खत्म हो गया है उन्हें अब फिर से रोटी की चिंता सताने लगी है जिसे लेकर प्रशासन को गोर करना चाहिए। उधर, मंदिर अधिकारी मनोज कुमार का कहना है कि जिन लोगों को दिया हुआ राशन खत्म हो जाएगा, उनको फिर से राशन बांटा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed