फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   ration,buffer zone,reach

जिला के हॉटस्पॉट व बफर क्षेत्रों में पहुंचाया राशन का कोटा

Thu, 30 Apr 2020 09:42 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2020 09:42 PM IST
विज्ञापन
ration,buffer zone,reach
ना में कर्फ्यू की ढील के बीच खरीदारी करते हुए लोग - फोटो : Una
ऊना। कोरोना संकट के दौरान जिला ऊना के सभी हॉटस्पॉट और बफर क्षेत्रों में सभी राशन कार्ड धारकों को उनके घर-द्वार पर अप्रैल माह के राशन का कोटा पहुंचा दिया गया है।
विज्ञापन

जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक विजय सिंह हमलाल ने कहा कि अप्रैल माह के कोटे के तौर पर 691.63 क्विंटल आटा, 712.93 क्विंटल चावल, 91.41 क्विंटल चीनी, 124.26 क्विंटल दालें तथा 7501 लीटर खाद्य तेल की आपूर्ति लोगों को उनके घर-द्वार पर की गई है। हमलाल ने कहा कि बंगाणा उपमंडल की हॉटस्पॉट चौकी मन्यार पंचायत में 521 राशनकार्ड धारक हैं, जिन्हें 70 क्विंटल आटा, 83 क्विंटल चावल, 10.5 क्विंटल चीनी, 15 क्विंटल दालें तथा 972 लीटर खाद्य तेल की सप्लाई की गई है।
विज्ञापन

इसी तरह गगरेट उपमंडल के हॉटस्पॉट और बफर क्षेत्रों में 1116 राशनकार्ड धारक हैं, जिन्हें 223.09 क्विंटल आटा, 189.73 क्विंटल चावल, 24.9 क्विंटल चीनी, 32.54 क्विंटल दालें तथा 2074 लीटर खाद्य तेल की आपूर्ति की गई। उन्होंने कहा कि अंब उपमंडल में हॉटस्पॉट और बफर क्षेत्रों में 2784 राशन कार्डधारक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन राशन कार्ड धारकों को अप्रैल माह के राशन के कोटे के तौर पर 398.54 क्विंटल आटा, 439.56 क्विंटल चावल, 56.01 क्विंटल चीनी, 76.72 क्विंटल दालें तथा 4455 लीटर खाद्य तेल प्रदान किया गया है।

उधर, जिलाधीश ऊना संदीप कुमार ने कहा कि राशन कार्ड धारकों के अलावा भी कुछ प्रवासी मजदूरों के परिवार व अन्य लोग यहां फंसे थे। जिन्हें भी राशन की आपूर्ति की गई है। जिला ग्रामीण विकास अभिकरण विभाग के माध्यम से अब तक जरूरतमंदों को 20 हजार से अधिक राशन के पैकेट वितरित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed