फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Rally against drug abuse in Una city

Una News: नशे के खिलाफ ऊना शहर में निकाली रैली

Sat, 13 Dec 2025 07:01 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 13 Dec 2025 07:01 PM IST
विज्ञापन
Rally against drug abuse in Una city
स्वयंसेवियों ने नारे लगा नशे से दूर रहने का दिया संदेश
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। बाल स्कूल ऊना में चल रहे पांच दिवसीय प्री आरडी एसएसएस राज्य स्तरीय शिविर में शनिवार को स्वयंसेवियों ने नशे के खिलाफ शहर में रैली निकाली। रैली रामलीला मैदान बाल विद्यालय से होकर बाजार से होती हुई नगर पालिका मैदान पहुंची। रैली को जिलाधीश ऊना जतिन लाल ने संबोधित किया। उन्होंने बच्चों को नशे से दूर रहने का आह्वान किया। बच्चों को चिट्टे तथा अन्य नशों के दुष्प्रभाव को आम जनता तक पहुंचाने को कहा। उन्होंने कहा कि नशा कई प्रकार की बीमारियों को आमंत्रित करता है। तंबाकू जैसे नशे से गले का कैंसर होता है। बच्चों को अपना लक्ष्य निर्धारित कर अनुशासन का पालन करते हुए उसे हासिल करना चाहिए। प्रधानाचार्य सुरेंद्र कौंडल ने बच्चों को अनुशासन, कॅरिअर और नशे के विषय पर जागरूक किया। कहा कि बच्चों को नशे से हटकर खेलों में भाग लेना चाहिए, तभी एक स्वस्थ प्रदेश का निर्माण होगा। इस रैली में प्रदेश से नियुक्त ऑब्जर्वर प्रधानाचार्य राजकुमारी, परेड कमांडर ललिता वालिया, शिविर कमांडर मुकेश सलारिया और एनएसएस प्रभारी राजपाल राणा, विकास रतन, तेजेंद्र कुमारी, सह प्रभारी अशोक हांडा, मुख्य अध्यापक पवन चौधरी सहित अन्य उपस्थित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed