फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Rakkad Colony won cricket tournament

रक्कड़ कॉलोनी ने जीता क्रिकेट टूर्नामेंट

Sat, 16 Jan 2021 06:41 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jan 2021 06:41 PM IST
विज्ञापन
Rakkad Colony won cricket tournament
ऊना। समीपवर्ती चंद्रलोक कॉलोनी मैदान में आर्मी अकादमी रामपुर की ओर से क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इसमें रामपुर और रक्कड़ कॉलोनी की टीमों ने हिस्सा लिया। क्रिकेट टूर्नामेंट कमेटी के सदस्य सन्नी और काला ने बताया कि टूर्नामेंट का फाइनल रामपुर और रक्कड़ कॉलोनी की टीमों में हुआ।
विज्ञापन

खिलाड़ियों ने विजय प्राप्त करने के लिए संघर्ष किया। रक्कड़ कॉलोनी की टीम ने विजय प्राप्त की। सन्नी और काला ने बताया कि टूर्नामेंट में करीब 15 टीमों ने भाग लिया। फाइनल को छोड़कर सभी मुकाबले 4-4 ओवरों के हुए। मैन ऑफ द सीरिज के खिताब से गौरव को सम्मानित किया गया। रक्कड़ कॉलोनी की विजेता टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 ओवर में 39 रनों का स्कोर का खड़ा किया।
विज्ञापन

इस स्कोर का पीछा करने उतरी टीम रामपुर ने 36 रन ही बना पाई। इसके चलते रक्कड़ कॉलोनी की टीम ने इस टूर्नामेंट को 4 रनों से अपने नाम कर दिया। वहीं विजय टीम और अन्य खिलाड़ियों में प्रवीण जसवाल, रजत उर्फ टेडा, अनिल, विक्रांत, निशांत, आंशु, प्रिंस, गौरव, सौरव, सौरव राणा, साहिल, राहुल, विशाल पटवारी ने कहा कि खेल को हमेशा खेल की भावना से ही खेलना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed