फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Rain brings relief from scorching heat, farmers suffer heavy losses

Una News: बारिश ने भीषण गर्मी से दिलाई राहत, किसानों को भारी नुकसान

Wed, 29 Apr 2026 12:43 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Wed, 29 Apr 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
Rain brings relief from scorching heat, farmers suffer heavy losses
जोल क्षेत्र में तूड़ी को तिरपाल से ढककर सुरक्षित करते हुए किसान। संवाद - फोटो : इकौना ​स्थित श्रावस्ती फिलिंग सेंटर पर बिना भीड़ बाइक सवारों को पेट्रोल देता कर्मी।
ऊना। क्षेत्र में मंगलवार को हुई बारिश ने जहां लोगों को भीषण गर्मी से राहत दी, वहीं किसानों के लिए यह बारिश परेशानी का कारण बन गई। तेज हवाओं और बारिश के चलते खेतों में खड़ी और कटी गेहूं की फसल भीग गई, जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। कई स्थानों पर गेहूं की कटी फसल खुले में पड़ी थी, जो बारिश में भीगकर खराब हो गई। वहीं तूड़ी (भूसा) को भी नुकसान पहुंचा है। किसानों का कहना है कि फसल कटाई के दौरान इस तरह की बारिश ने उनकी मेहनत पर पानी फेर दिया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार जिला में गेहूं कटाई और थ्रेसिंग का 60 फीसदी कार्य पूरा हो चुका है। शेष 40 फीसदी फसल की कटाई को लेकर किसान जुटे हुए हैं। इस बीच बारिश होने से फसल को खासा नुकसान पहुंचा है। चिंताजनक यह है कि अधिकतर किसान फसल काट चुके हैं। केवल फसल को समेटकर उसकी थ्रेसिंग और दाने व तूड़ी निकालने का कार्य बचा है। इस बीच बारिश होने से फसल अपने अंतिम चरण में पहुंचकर बर्बाद हो रही है।
विज्ञापन



किसानों में रोहित कुमार ने बताया कि मौसम के लगातार बदलते मिजाज के चलते खेती करना अब चुनौतीपूर्ण होता जा रहा है। समय पर बारिश न होना और कटाई के दौरान अचानक बारिश होने से फसल चक्र प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




किसान राजेश कुमार ने मांग की है कि सरकार इस नुकसान का आकलन कर उचित मुआवजा दे। साथ ही बदलते मौसम को देखते हुए अब फसलों के चक्र में बदलाव करना जरूरी हो गया है ताकि भविष्य में ऐसे नुकसान से बचा जा सके।

---

महिला किसान सोना देवी ने बताया कि फसल काटकर खेतों में पड़ी है। मंगलवार सुबह थ्रेसिंग करवानी थी। इस बीच तड़के ही बारिश होने से फसल पूरी तरह गीली हो गई। आवश्यकता के समय बारिश न होने और कटाई के दौरान मौसम खराब होने से खासी परेशानी पेश आ रही।



किसान राजकुमार ने बताया कि गेहूं की फसल पहले ही मौसम की मार झेल रही है। बीते कुछ दिनों से मौसम साफ होने के कारण गेहूं कटाई ने जोर पकड़ा। इस बीच अचानक मंगलवार को फिर बारिश हो गई। काटी हुई फसल और तूड़ी को नुकसान पहुंचा है।




उपनिदेशक जिला कृषि विभाग डॉ. प्रेम ठाकुर ने कहा कि वर्तमान में अधिकतर इलाकों में गेहूं की कटाई हो चुकी है। हालांकि कई जगह अभी प्रक्रिया जारी है। हमारी टीमें फसल नुकसान का आकलन कर रही हैं। इसके बाद सरकार के निर्देश अनुसार मुआवजा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed