फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Rahim Mohammad won the lucky draw of Mata Shri Chintpurni Mahotsav

Una News: रहीम मोहम्मद ने जीता माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव का लकी ड्रॉ

Sat, 30 Nov 2024 07:11 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 30 Nov 2024 07:11 PM IST
विज्ञापन
Rahim Mohammad won the lucky draw of Mata Shri Chintpurni Mahotsav
विजेता को मिला साठ हजार रुपये का पहला पुरस्कार
विज्ञापन


माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव का लकी ड्रा की घोषणा

लकी ड्रॉ में दूसरा पुरस्कार मोहर सिंह को मिला

संवाद न्यूज एजेंसी

अंब (ऊना)। माता चिंतपूर्णी महोत्सव का लकी ड्रॉ शनिवार को विधायक सुदर्शन बबलू की मौजूदगी में एसडीएम अंब सचिन शर्मा की देखरेख में निकाला गया। इसमें रहीम मोहम्मद पर्ची संख्या 20820 का साठ हजार रुपये का पहला पुरस्कार निकला है। उन्हें साठ हजार नकद अथवा एक इलेक्ट्रिक स्कूटी पुरस्कार के रूप में प्रदान की जाएगी। जबकि, लकी ड्रॉ में दूसरा पुरस्कार मोहर सिंह पर्ची संख्या 19696 का निकला है। जिन्हें पुरस्कार के रूप में तीस हजार नकद अथवा एक एलईडी पुरस्कार में दी जाएगी। तीसरा पुरस्कार पर्ची संख्या 20085 का निकला है। इन्हें पुरस्कार के रूप में बीस हजार अथवा समान मूल्य की एलईडी पुरस्कार स्वरूप प्रदान की जाएगी। पर्ची संख्या 10746, 10532, 6412, 4057, 9498 को प्रेशर कुकर अथवा दो हजार रुपये का नकद पुरस्कार निकला है। पर्ची संख्या 26004, 11077, 19165, 390, 2085 को सीलिंग फैन अथवा दो हजार रुपये, 22736, 8759, 9320, 3257, 6473, 6010, 8704, 19780, 5364, 15403 पर्ची संख्या को आयरन (प्रेस) अथवा एक हजार रुपये, पर्ची संख्या 23310, 6925, 22605, 18026, 18624, 28901, 1874, 16283, 72, 2932, 17366, 2574, 606, 11801, 6841, 4616, 6440, 13143, 19129, 10181 को दीवार घड़ी अथवा 400 रुपये नकद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। लकी ड्रॉ के विजेताओं को शुभकामनाएं देते हुए विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने कहा कि भविष्य में आयोजित किए जाने वाले माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव में भी इसी प्रकार से लकी ड्रॉ निकाले जाएंगे। उन्होंने महोत्सव के सफल आयोजन के लिए प्रशासन की भूमिका की सराहना की। एसडीएम अंब सचिन शर्मा ने कहा कि रेफरल ड्रॉ में कुल सात पुरस्कारों के लिए 43 व्यक्तियों के नाम निकाले गए हैं। माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव 2024 के उपलक्ष्य में इस इनामी ड्रॉ के लिए टिकट बिक्री किए थे। जिन व्यक्तियों के नाम रेफरल ड्रॉ में निकले हैं, वे 30 दिन के भीतर स्वयं या अपने अधिकृत व्यक्ति के माध्यम से एसडीएम कार्यालय या ईमेल sdm-amb-hp.nic.in पर अपने दावे प्रस्तुत कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed