फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Public Works Department did not wake up from sleep even after two months

Una News: दो महीने बाद भी नींद से नहीं जागा लोक निर्माण विभाग

Tue, 19 Nov 2024 07:14 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 19 Nov 2024 07:14 PM IST
विज्ञापन
Public Works Department did not wake up from sleep even after two months
विभाग का कारनामा
विज्ञापन

रायपुर सहोडा बाड़ेयां को विभाग ने बना दिया है फत्तेवाल गांव

गावों के बोर्डों पर जनसंख्या भी नहीं की गई है अंकित

संवाद न्यूज़ एजेंसी

मैहतपुर (ऊना)। लोक निर्माण विभाग ने गांवों के भूगोल बदलने की अपनी गलती को दुरुस्त करने के लिए अभी तक कोई कदम नहीं उठाए हैं। गहरी नींद में सो रहे लोक निर्माण विभाग ने दो महीने का अरसा बीत जाने के बाद भी रायपुर सहोड़ा (बाड़ेयां) को फत्तेवाल गांव में तबदील करने की भूल में कोई सुधार नहीं किया है। करीब दो महीने पूर्व इस मसले को उठाया गया था। इसमें पता चलता है कि रायपुर संतोषगढ संपर्क मार्ग पर सड़क किनारे लगाए गए विलेज बोर्ड को फत्तेवाल में लगाना चाहिए था, लेकिन इसे ग्राम पंचायत रायपुर सहोड़ा के बाडेयां में लगाकर स्थानीय ग्राम पंचायत का भूगोल ही बदल डाला है। विभाग की इस बड़ी कोताही पर भले ही किसी जागरूक अथवा पढ़े लिखे नागरिक की नजर न पड़ी हो, लेकिन फत्तेवाल की एक छोटी बच्ची ने संतोषगढ़ से आते समय विभागीय कोताही पर सवाल उठाए थे। बड़ा सवाल यह कि लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने इस संपर्क मार्ग पर कार्य भी करवाया है, तब भी अपनी इस बड़ी भूल को सुधारने में कोई कदम क्यों नहीं उठाए गए। यही नहीं गांव रायपुर सहोड़ा की आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी के निकट विभाग ने विलेज बोर्ड तो लगा दिया, लेकिन विलेज बोर्ड पर विभाग जनसंख्या लिखना ही भूल गया। इस बोर्ड पर केवल गांव का नाम, जनसंख्या और प्राणी ही लिख दिया गया है। सूत्रों ने बताया कि न केवल रायपुर सहोड़ा , बल्कि कई अन्य गांवों में भी विलेज बोर्डों का यही हाल है।



शिवसेना प्रमुख शिवदत्त वशिष्ठ, हरीश अटवाल, शंभूनाथ शर्मा, गौरव सहोड़ सहित अनेक अन्य लोगों ने कहा कि यह लोकनिर्माण की बड़ी चूक है। इसके लिए जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों पर कार्रवाई अमल में लाई जाए ।
विज्ञापन




लोकनिर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता कुलदीप सिंह ने कहा कि उन्होंने संबंधित क्षेत्र के जेई को विलेज बोर्ड को वहां से हटाने के निर्देश दे रखे हैं। बोर्ड को अब तक भी क्यों नहीं हटाया गया है और क्या विलेज बोर्डों पर जनसंख्या अंकित करवाई है, इसकी जानकारी लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed