फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Public welfare fair at MC office Una from tomorrow

Una News: एमसी कार्यालय ऊना में लोक कल्याण मेला कल से

Tue, 16 Sep 2025 05:47 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 16 Sep 2025 05:47 AM IST
विज्ञापन
Public welfare fair at MC office Una from tomorrow
ऊना। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत 17 और 18 सितंबर को एक विशेष अभियान के तहत नगर निगम ऊना के कार्यालय सभागार में लोक कल्याण मेले का आयोजन किया जाएगा। नगर निगम ऊना के आयुक्त एवं एडीसी ऊना महेंद्र पाल गुर्जर ने बताया कि लोक कल्याण मेले का मुख्य मकसद पथ विक्रेताओं एवं स्ट्रीट वेंडर्स को वित्तीय सहायता उपलब्ध करवाना और उन्हें डिजिटल प्लेटफॉर्म से जोड़ना है।
विज्ञापन

एडीसी ने बताया कि लोक कल्याण मेले के दौरान प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत नए आवेदनकर्ताओं का पंजीकरण, स्वीकृत ऋणों का वितरण, बैंक से लौटीं आवेदन प्रक्रियाओं का पुनः संचालन, लंबित आवेदन स्वीकृति में सहायता, डिजिटल ऑनबोर्डिंग के माध्यम से लाभार्थियों का पंजीकरण किया जाएगा और एफएसएसएआई के सहयोग से स्ट्रीट फूड वेंडर्स के लिए प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन भी किया जाएगा। उन्होंने नगर निगम ऊना से पंजीकृत सभी पथ विक्रताओं से अनुरोध किया कि वे अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना का लाभ उठाएं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed