फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Protest rally held against atrocities on women

Una News: महिलाओं पर अत्याचार के विरोध में निकाली रोष रैली

Sat, 02 Mar 2024 12:50 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sat, 02 Mar 2024 12:50 AM IST
विज्ञापन
Protest rally held against atrocities on women
ऊना। टीएमसी सरकार बर्खास्त करो, महिलाओं पर अत्याचार करना बंद करो, के नारे लगाते हुए भाजपा जिला ऊना के पदाधिकारियों ने रोष रैली निकाली। पश्चिम बंगाल के संदेशखली में महिलाओं पर हुए अत्याचार के विरोध में भाजपा ऊना ने रोष प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

इस दौरान रैली को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा है कि इस तरह का प्रदर्शन भारतीय जनता पार्टी पूरे देश में कर रही है और पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन लागू करने की राष्ट्रपति से मांग की है, ताकि आम जनता सुरक्षित रह सके। उन्होंने कहा कि वेस्ट बंगाल में जो जंगल राज चल रहा है, उसका विरोध किया जा रहा है। लगातार बढ़ रहे महिला उत्पीड़न के मामलों पर उन्होंने सरकार को घेरा।
विज्ञापन

बंगाल में महिलाओं पर हो रहे यौन शोषण व जमीन हड़पने के विरोध में जिला मुख्यालय ऊना में रोष रैली निकाल कर प्रदर्शन किया गया। सर्किट हाउस ऊना से शुरू हुई रैली मुख्य गेट पर आकर संपन्न हुई। उन्होंने कहा कि बंगाल में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की नाक तले महिलाओं का शोषण हो रहा है, लेकिन फिर भी एक महिला होने के बावजूद मुख्यमंत्री इस सब को नजरअंदाज कर रही है। उन्होंने कहा कि उनके पार्टी के कार्यकर्ता इसे अंजाम दे रहे हैं। टीएमसी कार्यालय ऐसे कामों को करने का अड्डा बना हुआ है। महिलाओं के शोषण के मामले यहां बढ़ रहे हैं, तो वहीं लोगों की जबरन जमीनें हड़पी जा रही हैं। उन्होंने कहा कि नैतिकता के आधार पर मुख्यमंत्री को अपने पद से इस्तीफा देने देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सचित्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed