{"_id":"6171ad7f0f7a536555711360","slug":"protest-against-marking-of-encroachments-on-nh-started-una-news-sml38789765","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनएच पर कब्जों की निशानदेही का विरोध शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनएच पर कब्जों की निशानदेही का विरोध शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊना। नेशनल हाईवे की भूमि पर अवैध कब्जाधारकों पर शिकंजे का विरोध शुरू हो गया है। एनएच और राजस्व विभाग की निशानदेही से भवन मालिक संतुष्ट नहीं हैं। इस मामले में बीते दिनों एडीसी और एनएच विभाग के कार्यालयों में पहुंच रहे हैं।
लोक निर्माण विभाग के एनएच विंग अभी तक करीब 35 अतिक्रमणकारियों को कब्जे हटाने के लिए नोटिस जारी कर चुका है। इस कार्रवाई के बाद अब अवैध कब्जाधारकों में हड़कंप मच गया है। उच्च न्यायालय के आदेश और शहर में फुटपाथ के निर्माण से पूर्व एनएच और राजस्व विभाग की टीम की तरफ से कुछ दिन पूर्व निशानदेही करवाई गई।
इस निशानदेही के दौरान शहर में लालसिंगी से पुराने बस अड्डा पुल तक 111 अतिक्रमण सामने आए थे। इनमें 35 कब्जे स्थायी निकले हैं। जबकि शेष अस्थायी हैं। नेशनल हाईवे की भूमि पर कुंडली मार कर बैठे अवैध कब्जाधारकों को अब कब्जा स्वयं हटाने के लिए नोटिस जारी हुए हैं। एनएच विंग की तरफ से इस मामले में 35 नोटिस दिए जा चुके हैं।
विज्ञापन
इनमें कुछ जगहों में दुकानों के भीतर तक निशानदेही हुई है। शेष बचे मामलों में भी नोटिस भेजने की प्रक्रिया लोक निर्माण विभाग के एनएच विंग ने शुरू कर दी है। नोटिस मिलने के बाद अब भवन मालिकों ने एनएच और राजस्व विभाग की तरफ से की गई निशानदेही सवालों में है।
इस मामले में प्रशासन और एनएच विंग के अधिकारियों के पास मांगों को लेकर पहुंच रहे हैं। दूसरी तरफ विभाग के अधिकारियों का मानना है कि कुछ दिन पूर्व निशानदेही नियमों के अनुसार सही प्रकार से की है। इस संबंध में लोक निर्माण विभाग के एनएच विंग के एसडीओ राजेश कुमार ने बताया कि अवैध कब्जाधारकों को नोटिस जारी कर दिए हैं। मामले में नियमानुसार कार्रवाई अमल पर लाई जा रही है। निशानदेही को लेकर कुछ लोगों ने सवाल उठाए हैं।
आगामी कार्रवाई जल्द अमल में लाई जाएगी। इस संबंध में एडीसी ऊना डॉ. अमित शर्मा ने बताया कि कुछ नोटिस जारी होने के बाद अपनी बात रखने के लिए कार्यालय में आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि नियमानुसार ही सब कार्रवाई जा रही है। निशानदेही को लेकर जो सवाल खड़े हो रहे हैं उस पर जल्द विचार किया जाएगा।