फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Protest against liquor vend in Daroh, women met MLA

Una News: डरोह में शराब के ठेके का विरोध, विधायक से मिली महिलाएं

Thu, 01 Aug 2024 01:48 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Thu, 01 Aug 2024 01:48 AM IST
विज्ञापन
Protest against liquor vend in Daroh, women met MLA
डरोह में खुली शराब की दुकान का विरोध कर रही महिलाएं कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा ने मुलाकात क
बंगाणा (ऊना)। उपमंडल बंगाणा की ग्राम पंचायत सरोह के गांव डरोह में खुली शराब की दुकान का विरोध कर रही महिलाओं के साथ कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा ने मुलाकात की और उनकी समस्या को जाना।
विज्ञापन

महिलाओं एवं स्थानीय लोगों का कहना है कि हर हाल में यहां से शराब का ठेका बंद होना चाहिए। बताते चलें कि बीते अढ़ाई माह से लगातार पंचायत की महिलाएं शराब की दुकान को बंद करने का विरोध कर रही हैं। वहीं, विधायक विवेक शर्मा ने पूरी जानकारी लेने के बाद स्थानीय जनता से कहा कि उक्त स्थल पर शराब का ठेका खोलने की करीब अढ़ाई माह पूर्व परमिशन हुई है और उस समय हम विधायक नहीं थे। विवेक शर्मा ने कहा कि 15 जून को पीपलू में शराब का ठेका खोलने की कोशिश शराब ठेकेदार ने की थी। प्रशासन को आदेश देकर पीपलू से शराब के ठेके को बंद करवाया था। लेकिन उक्त शराब का ठेकेदार इस मामले को लेकर जिला ऊना के माननीय कोर्ट में मामले को लेकर चला गया है और अब इसकी सुनवाई भी 28 अगस्त को होने जा रही है।
विज्ञापन

बता दें कि उक्त शराब के ठेके को बंद करने के लिए स्थानीय लोगों में रणबीर सिंह, बहादुर सिंह, अशोक कुमार, रूप सिंह, संजीव कुमार, कुलदीप, मेहर सिंह, रत्न चंद, कुलदीप सिंह, रचना, बबीता, कमला देवी आदि दर्जनों पुरुष एवं महिलाओं ने विधायक विवेक शर्मा से उक्त शराब के ठेके को बंद करवाने की गुहार लगाई और हर हाल में शराब के ठेके को बंद करने या फिर उक्त स्थल से शिफ्ट करने का आग्रह किया है। कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि कुटलैहड़ विस क्षेत्र में माहौल को शांतिपूर्वक बनाने के लिए हमने अधिकारियों को कड़े आदेश दिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन



बिना राजनीति द्वेषभाव होगा कुटलैहड़ का विकास, होंगी समस्याएं हल



कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि कुटलैहड़ की जनता ने मुझे कुटलैहड़ विस क्षेत्र का नेतृत्व करने का मौका दिया है। कुटलैहड़ में बिना राजनीति द्वेष भाव से विकास को गति प्रदान करेंगे और जनता की समस्याओं का समाधान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed