फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Promotion list of headmaster and principal should be released: Naresh

हेडमास्टर, प्रधानाचार्य की पदोन्नति सूची की जाए जारी : नरेश

Tue, 23 Sep 2025 06:23 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Sep 2025 06:23 PM IST
विज्ञापन
Promotion list of headmaster and principal should be released: Naresh
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


गगरेट (ऊना)। हिमाचल प्रदेश हेड मास्टर कैडर ऑफिसर संगठन की ऊना इकाई ने गगरेट विधानसभा के विधायक राकेश कालिया से मुलाकात की। इस अवसर पर उन्होंने विधायक के माध्यम से मुख्यमंत्री से हेडमास्टर और प्रधानाचार्य की लंबित पदोन्नति सूची जल्द जारी करने का आग्रह किया।

एसोसिएशन के जिला प्रधान नरेश शर्मा ने बताया कि राज्य में प्रधानाचार्य के 850 से अधिक पद और मुख्य अध्यापक के लगभग 300 पद खाली पड़े हैं। विभाग ने पिछले दो वर्षों से उपरोक्त पदों की पदोन्नति सूची जारी नहीं की है। इस कारण 130 से अधिक हेडमास्टर्स और लगभग उतनी ही संख्या में प्रधानाचार्य बिना पदोन्नति के सेवानिवृत्त हो गए। उन्होंने बताया कि एक शिक्षक को लगभग 28–30 वर्ष की सेवा के बाद यह पदोन्नति का अवसर मिलता है। नरेश शर्मा ने यह भी बताया कि विभाग ने लगभग एक साल पहले पदोन्नति प्रक्रिया शुरू की थी, लेकिन सूची अभी तक जारी नहीं की जा सकी है। विधायक राकेश कालिया ने आश्वासन दिया कि वे मुख्यमंत्री के समक्ष इस मांग को रखेंगे और सूची जल्द जारी करने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed