फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   professors held strike in Una and Daulatpur Chowk Colleges

ऊना व दौलतपुर चौक कॉलेज में प्राध्यापकों की सांकेतिक हड़ताल

Mon, 23 May 2022 11:45 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 23 May 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
professors held strike in Una and Daulatpur Chowk Colleges
ऊना कालेज में हड़ताल पर बैठे प्राध्यापक। संवाद - फोटो : Una
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ऊना/दौलतपुर चौक (ऊना)। राजकीय महाविद्यालय ऊना और दौलतपुर चौक के प्राध्यापकों ने सोमवार को हिमाचल राजकीय महाविद्यालय प्राध्यापक महासंघ के बैनर तले एक दिन की सांकेतिक भूख हड़ताल की।
इस दौरान प्राध्यापकों ने कहा कि उन्हें जल्द से जल्द यूजीसी के सातवें वेतन आयोग का लाभ प्रदान करें। इस मामले में ऊना कॉलेज में प्राध्यापकों ने आज मंगलवार से प्रतिदिन एक घंटे (12:30 से 01:30 बजे तक) का सांकेतिक धरना देने की भी घोषणा की। सोमवार को ऊना महाविद्यालय में हिमाचल राजकीय महाविद्यालय प्राध्यापक महासंघ (एचजीसीटीए) के जिलाध्यक्ष डॉस़ंजय वर्मा की अगुवाई में प्राध्यापकों ने प्रिंसिपल कार्यालय के बाहर भूख हड़ताल की। संजय वर्मा ने कहा कि सरकार की ओर से उन्हें यूजीसी के सातवें वेतन आयोग का लाभ नहीं दिया जा रहा, जबकि कई अन्य विभाग के कर्मचारियों को इसका लाभ मिलना शुरू हो चुका है।
विज्ञापन

बताया कि प्राध्यापकों ने उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन रद्द कर अपना विरोध पहले ही शुरू कर दिया था, लेकिन इसके बावजूद सरकार द्वारा उनकी मांग को लेकर कोई कदम नहीं उठाया गया। उन्होंने कहा कि मंगलवार से प्रतिदिन एक घंटे की कॉलेज में सांकेतिक हड़ताल की जाएगी। अगर फिर भी बात न बनी तो आंदोलन तेज किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, दौलतपुर चौक कॉलेज में प्राध्यापक डॉ. चंदन भारद्वाज, प्रो. कृष्णा शर्मा और प्रो. सतिंदर शर्मा ने कहा कि सरकार उनकी मांगों को गंभीरता से लें। उनकी मांग है कि यूजीसी के सातवें वेतन आयोग, एमफिल एवं पीएचडी डिग्री धारकों की दोबारा वेतन वृद्धि, अनुबंध अवधि में लाभ, प्राचार्य की पदोन्नति शीघ्र करवाना शामिल हैं। इस अवसर पर प्रो. रितु जसवाल, प्रो. रेखा गुप्ता, प्रो. कृष्णा, प्रो. सतिंदर, प्रो. मनोज कहोल और अन्य स्टाफ उपस्थित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed