फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Prize

कल्पवृक्ष संस्था ने वन कर्मी और अधिकारी नवाजे

Tue, 07 Jul 2020 08:45 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2020 08:45 PM IST
विज्ञापन
Prize
ऊना में कल्प वृक्ष संस्था के पदाधिकारी वन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित करते ह? - फोटो : Una
ऊना। बंगाणा रेंज में कुछ माह पहले हथियारों से लैस वन माफिया से लोहा लेने और कोरोनाकाल में बेहतरीन सेवाएं देने वाले वन अधिकारियों और कर्मियों को सम्मानित किया गया। पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में काम कर रही कल्पवृक्ष फाउंडेशन ने वन विभाग के वृत्त कार्यालय में विभागीय अधिकारियों और कर्मियों को सम्मान दिया।
विज्ञापन

कल्पवृक्ष के संस्थापक अध्यक्ष कैप्टन अजय ठाकुर ने कहा कि विभाग के कर्मचारी और अधिकारी वन संपदा को बचाने के लिए दिन-रात मेहतन कर रहे हैं। ऐसे में उन्हें सम्मान देकर संस्था खुद को गौरवान्वित महसूस कर रही है। उन्होंने विभाग को वन संरक्षण में यथासंभव सहयोग करने की बात कही। डीएफओ मृत्युंजय माधव ने कहा कि वे सम्मान के लिए संस्था के आभारी हैं। संस्था ने सभी को मोमेंटो और एक-एक सजावटी पौधा भेंट किया गया।
विज्ञापन

सम्मान पाने वालों में डीएफओ मृत्युंजय माधव, आरओ संदीप कुमार बंगाणा, फारेस्ट गार्ड अजय कुमार, मुनीश ठाकुर को सम्मानित किया गया। इसके अलावा संजय कुमार बीओ फारेस्ट ऊना तथा तिलक राज शर्मा को भी सम्मानित किया गया। तिलक राज शर्मा ने कोरोना काल में पंडोगा बैरियर पर वाहनों की सैनिटाइजेशन में अहम भूमिका निभाई। इस मौके पर डॉ. जीएस देहल, राज चौधरी, वीरेश कश्यप, गौरव धीमान, सौरव धीमान, मनदीप सिंह, विवेक वालिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed