फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Priyanshi of Daulatpur Chowk stands first in debate competition

Una News: वाद विवाद में प्रतियोगिता में दौलतपुर चौक की प्रियांशी प्रथम

Sat, 19 Oct 2024 02:00 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sat, 19 Oct 2024 02:00 AM IST
विज्ञापन
Priyanshi of Daulatpur Chowk stands first in debate competition
विद्यार्थियों ने बाल मेले में रंगारंग कार्यक्रम पेश कर बांधा समां
विज्ञापन






संवाद न्यूज एजेंसी





दौलतपुर चौक (ऊना)। पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दौलतपुर चौक में क्लस्टर स्तरीय बाल मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त प्रिंसिपल राजदेव राणा ने शिरकत की।

कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल के प्रधानाचार्य वासुदेव ठाकुर ने की। प्रधानाचार्य वासुदेव ठाकुर ने कहा कि बाल मेले में पीएम श्री दौलतपुर चौक क्लस्टर के 11 स्कूलों ने भाग लिया। इसमें रंगोली, वाद-विवाद, साइंस प्रोजेक्ट, समूह गायन, स्केचिंग, पेंटिंग, स्किट, सोलो सांग आदि प्रतियोगिताएं हुईं। दौलतपुर चौक स्कूल की प्रियांशी ने वाद-विवाद में प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि साइंस प्रोजेक्ट प्रदर्शनी में जीएमएस दौलतपुर चौक के अनमोल व अरुण प्रथम स्थान पर रहे। समूह गायन में दौलतपुर चौक के वशिष्ट व साथी प्रथम रहे। स्कैचिंग में पीएमश्री जीएसएसएस दौलतपुर चौक के अर्व प्रथम रहे। स्किट में मनु व साथी पीएमश्री दौलतपुर चौक ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि सोलो सांग में राघव पिरथीपुर ने प्रथम स्थान हासिल किया। इस मौके पर प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर आने वाले बचों को मुख्यातिथि द्वारा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed