फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Practiced mathematics through play.

Una News: खेल-खेल में करवाया गणित का अभ्यास

Fri, 19 Jun 2026 04:25 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2026 04:25 AM IST
विज्ञापन
Practiced mathematics through play.
नन्हे बच्चों को वितरित की शिक्षण सामग्री
विज्ञापन




लठियाणी (ऊना)। क्षेत्र की बाल विकास परियोजना अधिकारी धुंधला के नेतृत्व में वृत्त पीपलू के आंगनबाड़ी केंद्र मरोट में समर मेले का आयोजन किया गया। इसमें मुख्यातिथि के रूप में नवनिर्वाचित जिला परिषद सदस्य लठियाणी अनिता देवी ने शिरकत की। प्रवेशिका सुनीता देवी ने बताया कि तीन से छह वर्ष के बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए कई मनोरंजक और ज्ञानवर्धक गतिविधियां आयोजित की गईं। इनमें बौद्धिक, भाषाई और सामाजिक-भावनात्मक विकास को मजबूत करने वाले खेल और गणित की पूर्व तैयारी से संबंधित प्रारंभिक अभ्यास की गतिविधियां शामिल रहीं। बच्चों को रिपोर्ट कार्ड भी दिए गए। बच्चों को कॉपी और पेंसिल जैसी शिक्षण सामग्री भी भेंट की गई। इस मौके पर समाजसेवी व पूर्व बीडीसी राज कुमार मनकोटिया, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुमन लता, नीलम कुमारी सहित अन्य महिलाएं और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed