{"_id":"6a6cfc7bb108a4505b094f7c","slug":"power-supply-will-remain-suspended-in-the-chintpurni-area-on-august-3-una-news-c-93-1-una1002-200657-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: तीन अगस्त को चिंतपूर्णी क्षेत्र में बंद रहेगी बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: तीन अगस्त को चिंतपूर्णी क्षेत्र में बंद रहेगी बिजली
Sat, 01 Aug 2026 01:20 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Sat, 01 Aug 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
भरवाईं (ऊना)। सावन अष्टमी मेले से पहले बिजली व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए विद्युत बोर्ड तीन अगस्त को 33 केवी अंब-भरवाईं लाइन पर आवश्यक मरम्मत एवं रखरखाव कार्य करेगा। इसके चलते भरवाईं, चिंतपूर्णी सहित करीब 15 गांवों में सुबह नौ बजे से शाम छह बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
विद्युत उपमंडल भरवाईं के सहायक अधिशासी अभियंता त्रिलोक चंद शर्मा ने बताया कि सावन अष्टमी मेले के दौरान लाखों श्रद्धालुओं की आवाजाही होती है।
इसे देखते हुए बिजली व्यवस्था को निर्बाध बनाए रखने के उद्देश्य से यह रखरखाव कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि निर्धारित अवधि में 11केवी भरवाईं, चिंतपूर्णी, धर्मशाला महंता और धलवाड़ी फीडरों से जुड़ी बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।
इस दौरान गिड़पुर, खरोह, बेहड़ भटेड़, धर्मशाला महंता, ज्वाल, धलवाड़ी, चिंतपूर्णी, नारी, समनोली, बधमाना, भरवाईं, अरनवाल, गुरेट लोहारा, किन्नू, कोटली तथा आसपास के क्षेत्रों में बिजली नहीं रहेगी।
विज्ञापन
सहायक अधिशासी अभियंता ने बताया कि यदि तीन अगस्त को मौसम खराब रहता है या बारिश होती है तो कार्य अगले दिन चार अगस्त को किया जाएगा।