{"_id":"66b6a96d4c5c537d530d8a95","slug":"potholes-at-sharp-turns-on-kuha-devi-road-invite-accidents-una-news-c-93-1-ssml1048-130186-2024-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: कुहा देवी मार्ग पर तीखे मोड़ पर गड्ढे दे रहे हादसों को न्योता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: कुहा देवी मार्ग पर तीखे मोड़ पर गड्ढे दे रहे हादसों को न्योता
Sat, 10 Aug 2024 05:12 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Sat, 10 Aug 2024 05:12 AM IST
विज्ञापन
दौलतपुर चौक (ऊना)। क्षेत्र में दौलतपुर चौक से कुहा देवी को जाने वाले रास्ते पर वार्ड पांच बेहली मोहल्ला पर एक तीखे मोड़ पर पड़े गड्ढे ठीक करने में नगर पंचायत प्रशासन असमर्थ नजर आ रहा है। इस मार्ग की दयनीय स्थिति के चलते बरसात से पैदल चलने वालों के साथ दोपहिया वाहन चालकों को भी भारी परेशानी हो रही है। लगभग तीन माह बीत जाने के बाद भी प्रशासन इस पर कोई काम नहीं कर पाया। नवरात्र में यह रास्ता और भी महत्वपूर्ण हो जाता है, क्योंकि पंजाब के कुछ श्रद्धालु भी इसी रास्ते से माता चिंतपूर्णी के दर्शनों को जाते हैं।
ध्यान रहे कि दौलतपुर चौक से माता कुहा देवी मार्ग ग्रामीणों के लिए काफी महत्वपूर्ण है। फिर भी नगर पंचायत प्रशासन इसके लिए गंभीर नहीं दिखाई दे रहा। स्थानीय लोगों की मानें तो इस रास्ते पर दोपहिया वाहन पहले भी फिसल चुके हैं। ऐसा लगता है कि प्रशासन किसी बड़ी दुर्घटना के इंतजार में है। नगर पंचायत के कनिष्ठ अभियंता अंकुश कुमार ने बताया कि माता कुहा देवी के रास्ते की समस्या ध्यान में है। नगर पंचायत में प्रस्ताव डाल दिया जाएगा। मौसम ठीक होते इस रास्ते को ठीक करवा दिया जाएगा।