फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Potholes are creating chaos in the rainy season, destruction is being caused due to lack of channelization and repair.

Una News: बरसात में खड्डें मचा रहीं तांडव, बिना तटीकरण और मरम्मत से हो रही तबाही

Sat, 14 Sep 2024 02:51 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sat, 14 Sep 2024 02:51 AM IST
विज्ञापन
Potholes are creating chaos in the rainy season, destruction is being caused due to lack of channelization and repair.
ऊना। बरसात के बीच तबाही मचाती खड्डों का उफान रोकने में बड़ी लापरवाही सरकारों की भी सामने आई है। जिला में खड्डों के तेज उफान से हो रहे नुकसान के लिए सरकार की लेटलतीफी भी बड़ी जिम्मेदार है। सरकार ने न तो बीते वर्ष की बरसात में हुए नुकसान की भरपाई के लिए मरम्मत कार्यों का बजट जारी किया है। दूसरी ओर खड्डों के बेलगाम बहाव पर लगाम के लिए पांचवें चरण के तटीकरण योजना की राशि को भी जारी नहीं किया गया। यह बड़ी विडंबना जिला के लोगों के लिए किसी आफत से कम नहीं है। यहां जिला में स्वां बेसिन से जुड़ने वाली 10 खड्डों के फेज-पांच तटीकरण को शुरू करने के लिए केंद्र सरकार की ओर से 339.25 करोड़ अनुमानित बजट राशि आज दिन तक जारी नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

स्वां रिवर फ्लड मैनेजमेंट प्रोजेक्ट, सर्कल ऊना ने बाकायदा पूरी औपचारिकताओं के साथ प्रस्ताव बनाकर भेजा हुआ है। इन खड्डों के तटीकरण कार्य से क्षेत्र के 21 गांवों को सीधा लाभ मिलेगा। स्वां नदी के उफान से कुल 1207 हेक्टेयर भूमि बचेगी और करीब 643 हेक्टेयर कृषि योग्य भूमि पूर्ण रूप से उपजाऊ बनेगी। बरसात एवं बारिश के दिनों में इन खड्डों के उफान से फसलें बर्बाद नहीं होंगी। इसके अलावा जिला की कई खड्डों को पूरे तटीकरण का इंतजार है। बड़ी योजना के लिए विभाग को राशि का इंतजार है तो बीती बरसात वर्ष 2023 में भी जिला की कई खड्डों को हुए 4.50 करोड़ के नुकसान की राशि आज दिन तक नहीं मिल पाई। इस बार की बरसात ने कहर ढाया तो डेढ़ करोड़ के नुकसान का अनुमान विभिन्न खड्डों में आए लांच आदि से हुआ है, लेकिन मरम्मत कार्यों से लेकर नई योजना के लिए स्वां रिवर फ्लड मैनेजमेंट प्रोजेक्ट सर्कल ऊना के हाथ खाली हैं।
विज्ञापन

---
विभिन्न खड्डों के तटीकरण और मरम्मत कार्यों के लिए राशि का इंतजार विभाग को है, लेकिन आज दिन तक राशि नहीं मिलने से ये कार्य शुरू नहीं हो पाए हैं। आशा है जल्द इन राशियों को मंजूरी मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-हीना सभ्रवाल, अधीक्षण अभियंता, स्वां रिवर फ्लड मैनेजमेंट प्रोजेक्ट, सर्कल ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed