फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Pollution rises due to discharge of untreated wastewater from industries; demand for action by the DC.

Una News: उद्योग से खुले में गंदा पानी छोड़ने से बढ़ा प्रदूषण, डीसी से कार्रवाई की मांग

Sun, 19 Jul 2026 12:46 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sun, 19 Jul 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
Pollution rises due to discharge of untreated wastewater from industries; demand for action by the DC.
बड़ोह गांव की खड्ड में बह रहा गंदा पानी। स्रोत : ग्रामीण
ऊना। विकास खंड गगरेट की ग्राम पंचायत बड़ोह के पंचायत पदाधिकारियों के क्षेत्र के एक उद्योग के खिलाफ आवाज बुलंद की है। आरोप है कि उद्योग से लगातार गंदा पानी गांव की खड्ड में फेंका जा रहा है जिससे क्षेत्र में बदबू रहती है।
विज्ञापन

क्षेत्रवासियों ने बताया कि हवा और जमीन में घुल रहे प्रदूषण से इलाके में बीमारियों फैलने का खतरा बढ़ गया है। प्रदूषण की मार से पशुपालकों की चार भैंसे मर चुकी है।
विज्ञापन

शनिवार को पंचायत प्रतिनिधियों की अगुवाई में इलाका वासी जिला मुख्यालय पहुंचे। इस दौरान पंचायत प्रतिनिधियों के ग्रामसभा में पारित प्रस्ताव की प्रतिलिपि उपायुक्त ऊना जतिन लाल को सौंपी और समस्या के समाधान की गुहार लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला मुख्यालय पहुंचे ग्राम पंचायत बड़ोह के प्रधान यशपाल सिंह, उपप्रधान गुरमेल सिंह ने बताया कि बीती पांच जुलाई को हुई ग्रामसभा में क्षेत्र में बढ़ते जल एवं वायु प्रदूषण का मुद्दा जोर-शोर से उठा।
इसके बाद ग्रामसभा ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर जिला प्रशासन से मामले में तत्काल हस्तक्षेप और कार्रवाई की मांग की है। प्रस्ताव की प्रतिलिपि उपायुक्त ऊना और एसडीएम गगरेट को दी गई है। यशपाल सिंह ने बताया कि उपमंडल गगरेट के गांव बुंबलू कलोह में संचालित एमएस गोयल फूड वर्ल्ड द्वारा खुले में गंदा पानी छोड़ने से क्षेत्र में जल और वायु प्रदूषण बढ़ रहा है।
उन्होंने कहा गया है कि उद्योग से छोड़ा जा रहा गंदा पानी गांव पावड़ा से होकर बहता हुआ करीब 15 किलोमीटर तक जल शक्ति विभाग के कार्यालय की ओर नाले में पहुंचता है। इसके कारण बदबू फैल रही है।
मौके पर मौजूद ओयल पंचायत की प्रधान किरण जसवाल, गगरेट ब्लॉक उपाध्यक्ष दीपांशु डढवाल, वार्ड पंच दर्शना मान, रेनू, सुमन देवी, रक्षा देवी ने दावा कि प्रदूषित पानी के कारण पंचायत क्षेत्र में पशुओं को भी नुकसान हो रहा है।

ग्रामीणों ने मांग की है कि उच्च अधिकारी स्वयं गांव का दौरा कर स्थिति का जायजा लें और प्रदूषण की समस्या का स्थायी समाधान सुनिश्चित करें।
उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने पंचायत पदाधिकारियों व ग्रामवासियों को आश्वासन दिया कि मौके पर संबंधित विभाग की टीमों को भेजा जाएगा और कोई गड़बड़ी या नियमों से खिलवाड़ पाया जाता है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed