फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Polling in 131 centers for 86 panchayats in Una

86 पंचायतों के लिए 131 केंद्रों में होगा मतदान

Sat, 16 Jan 2021 06:47 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jan 2021 06:47 PM IST
विज्ञापन
Polling in 131 centers for 86 panchayats in Una
ऊना। जिले में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव तीन चरणों में संपन्न होंगे। पहले चरण में 86 पंचायतों में आज यानी रविवार को मतदान होगा। मतदान प्रक्रिया संपन्न होने के बाद पंचायत समिति और जिला परिषद की मत पेटियों को स्ट्रांग रूम में कड़े पहरे के बीच ले जाया जाएगा। प्रधान, उपप्रधान और वार्ड पंच का परिणाम रविवार शाम को घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन

जिले के पांच विकास खंडों में पहले चरण में 86 पंचायतों में मतदान के लिए 131 मतदान केंद्र स्थापित किए हैं। इनमें 23 संवेदनशील और 19 अति-संवेदनशील मतदान केंद्र हैं। पंचायती राज संस्थाओं के पहले चरण के चुनाव में 1,37,962 मतदाता हैं। इनमें 69,398 पुरुष और 68,564 महिलाएं शामिल हैं। पहले चरण में 17 जनवरी को विकास खंड अंब की ग्राम पंचायत घंघरेट, गिंडपुर मलौण, खरोह, डूहल बटवाला, लोहारा लोअर, प्रम्ब, चुरूडू, सूरी, कुठियाड़ी, सारड़ा, धर्मशाल महंता, ज्वार, अंदौरा लोअर, मैड़ी खास, लडोली, हम्बोली, लोहारा अपर, नैहरी नौरंगा और ठठल पंचायत में चुनाव होंगे।
विज्ञापन

विकास खंड बंगाणा की चौकी खास, जोल, बडूही, मंदली, टीहरा, लठियाणी, तनोह, धुंदला, धतोल, अम्बेहड़ा धीरज, कठोह, पल्लियां, खरयालता, मलांगड़, डीहर, जसाणा और हटली केसरू जबकि विकास खंड गगरेट की पंचायतों गुगलैहड़, डंगोह खुर्द, बवेहड़, सलोह बैरी, रामनगर, जाड़ला क्योड़ी, मावांसिंधियां, बड़ोह, दियोली, डंगोह खास, रायपुर, संघनेई और अम्बोटा में मतदान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विकास खंड हरोली की खड्ड, पंजाबर, ईसपुर, धर्मपुर, सलोह, लोअर बढ़ेड़ा, समनाल, हरोली, पुबोवाल, कर्मपुर, बाथड़ी, बाथू, गोंदपुर जयचंद, हलेड़ा बिलना और भदसाली, विकास खंड ऊना के तहत टक्का, देहलां अपर, रायुपर सहोड़ा, अरनियाला अपर, मलाहत, अजौली, चड़तगढ़, पनोह, बरनोह, सनोली, फतेहपुर, समूरकलां, डठवाड़ा, बटूही, भड़ोलियां कलां, धमांदरी, नंगल सलांगड़ी, खानपुर, कुठारकलां, लमलैहड़ी, मलूकपुर और छतरपुर में मतदान करवाया जाएगा।

उपायुक्त राघव शर्मा ने बताया कि चुनाव के लिए सभी प्रकार की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने प्रत्याशियों और मतदाताओं से अपील की है कि कोरोना महामारी के बीच अपनी सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें। चिकित्सा विभाग द्वारा जारी सुरक्षा नियमों की अनुपालना सुनिश्चित बनाए रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed