फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   political

15 लोगों को बांटे 68200 रुपये के चेक

Tue, 16 Feb 2016 11:03 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, ऊना
ब्यूरो/ अमर उजाला, ऊना Updated Tue, 16 Feb 2016 11:03 PM IST
विज्ञापन
political
अंब (ऊना)। राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष एवं चिंतपूर्णी के विधायक कुलदीप कुमार ने मंगलवार को अपने प्रोग्राम ‘विधायक आपके द्वार’ के तहत अंब विश्राम गृह में खुला दरबार लगाकर क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को सुना। इस मौके पर क्षेत्र के लोगों ने बिजली, पानी तथा रास्तों की समस्याओं को विधायक के सामने रखा।
विज्ञापन


विधायक कुलदीप कुमार ने अधिकतर समस्याओं का मौके पर ही निपटारा कर बची समस्याओं को हल करने के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर हल करने के निर्देश जारी किए। इस मौके पर कुलदीप कुमार ने मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हिमाचल जैसे पहाड़ी तथा दुर्गम क्षेत्र में अकसर बारिश और बरसात के मौसम में लोगों को बिजली पानी तथा रास्तों की समस्याओं से दो चार होना पड़ता है, इसीलिए हिमाचल की कांग्रेस सरकार इन बिजली पानी रास्तों जैसी मुलभुत समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करने का हरसंभव प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

इस मौके पर 15 पात्र लोगों को 68200 रुपये के चेक बांटे गए, जिसमें गुरदयाल बडुहा को 5 हजार, ठठल स्कूल को 5100 रुपये, जोगिंद्र सिंह धुसाड़ा को दो हजार रुपये, गुरदेव सिंह दियाड़ा को पांच हजार रुपये, दिलवाग सिंह खरियाली को तीन हजार, विक्रमजीत रडोह को पांच हजार, सतपाल शर्मा रडोह पांच हजार, गुगा छतरी वधमाना को 5100 रुपये, पूनम शर्मा को 10 हजार, सत्या देवी डूहल को पांच हजार, वतनी देवी डूहल को पांच हजार, देसराज डूहल को पांच हजार रुपये, वीना देवी ज्वाल को पांच हजार रुपये व तिलक राज चरुडु को पांच हजार रुपये को राहत के चेक वितरित किए। वहीं ग्राम पंचायत कुठियाड़ी का एक प्रतिनिधिमंडल प्रधान ऊषा कुमारी के नेतृत्व में विधायक कुलदीप कुमार से मिला। उन्होंने राजकीय माध्यमिक पाठशाला कुठियाड़ी का दर्जा बढ़ाकर उच्च विद्यालय करने का एक प्रस्ताव सौंपा। इस मौके पर बीडीओ अंब सुदर्शन कुमार, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम जंबाल, महासचिव डॉ. रविंद्र शर्मा, नरेश बरोटिया, राजकुमार राजू, लतीफ मोहम्मद व अनिल कुमार सहित कई गण्यमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed