फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   political

उद्योगमंत्री ने सुनी लोगों की समस्याएं

Mon, 08 Feb 2016 08:02 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, ऊना
ब्यूरो/ अमर उजाला, ऊना Updated Mon, 08 Feb 2016 08:02 PM IST
विज्ञापन
political
टाहलीवाल (ऊना)। उद्योगमंत्री मुकेश अग्रिहोत्री ने नंगल खुर्द पंचायत का दौरा करके जन-समस्याएं सुनीं और गांव में बनने वाले खेल मैदान के निर्माण कार्य का शुभारंभ करने के अलावा स्थानीय मिडिल स्कूल के 22 लाख की लागत से बनने वाले भवन की आधारशिला रखी।
विज्ञापन


इस अवसर पर ग्रामीणों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि नंगल खुर्द में एक खेल मैदान तैयार करके जनता को समर्पित किया जाएगा, जिससे गांव के युवा यहां अपनी प्रतिभा को तराश सकें। उन्होंने कहा कि मिडिल स्कूल नंगल खुर्द के अलावा लोअर पंजाबर मिडिल स्कूल के लिए भी भवन निर्माण के लिए 22 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है और दोनों स्कूलों को 10-10 लाख रुपये की पहली किस्त जारी भी कर दी गई है। उद्योगमंत्री मुकेश अग्रिहोत्री ने कहा कि नंगल खुर्द पंचायत में तीन संपर्क सड़कों की डीपीआर तैयार की जा रही है।
विज्ञापन


उन्होंने पंचायत में विकास कार्यों को शुरू करने के लिए 10 लाख रुपये की राशि फौरी तौर पर जारी करने की घोषणा की। इस अवसर पर हरोली ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रणजीत राणा, प्रदेश पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य एडवोकेट धर्म सिंह, बीडीसी अध्यक्ष अवतार सिंह टीटा, पंचायत प्रधान अनीता रानी, उपप्रधान सुमित कुमार, सहकारी समिति के सचिव विजय कुमार, सहकारी समिति मानूवाल के सचिव जोगा सिंह, पूर्व बीडीसी उपाध्यक्ष पवन राणा, वार्ड सदस्य रणधीर सिंह, जगतार सिंह, राजकुमारी, संजय कुमार, प्रकाश चंद, ऊषा देवी, सरिता देवी, मंजीत कौर, आशा देवी, डाइट के प्राचार्य कमलजीत सिंह, प्रिंसिपल रवि कुमार वैद्य, स्कूल के हेड टीचर महेश, कुशल राणा सहित अनेक गण्यमान्य लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed