फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   political

कांग्रेस की मीना बनीं बंगाणा बीडीसी अध्यक्ष

Fri, 29 Jan 2016 06:54 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, ऊना
ब्यूरो/ अमर उजाला, ऊना Updated Fri, 29 Jan 2016 06:54 PM IST
विज्ञापन
political

विज्ञापन
बंगाणा (ऊना)। ब्लॉक समिति बंगाणा के अध्यक्ष पद पर कांग्रेस की मीना ने अपना कब्जा जमा लिया है। वहीं भाजपा के देवेंद्र कुमार तीसरी बार उपाध्यक्ष चुने गए। शुक्रवार को बंगाणा बीडीसी के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव करवाए गए।

एसडीएम बंगाणा मनोहर लाल यादव ने बतौर चुनाव अधिकारी शिरकत की। भाजपा व कांग्रेस ने वीरवार से ही अपनी रणनीति बनानी शुरू कर दी थी। भाजपा और कांग्रेस दोनों ही अपने-अपने अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष बनने के दावे कर रहे थे। शुक्रवार सुबह कांग्रेस के साथ दस बीडीसी थे तथा भाजपा ने नौ सदस्यों के साथ ब्लॉक समिति हाल में प्रवेश किया। 12 बजे सभी बीडीसी सदस्यों ने चुनाव प्रक्रिया शुरू होते ही अपने उम्मीदवारों के पक्ष में बारी-बारी वोट डाले। कांग्रेस की मीना कुमारी को 10 तथा भाजपा की सरोज कुमारी को नौ मत पड़े। वहीं दूसरी ओर उपाध्यक्ष पद पर देवेंद्र कुमार एवं नितिन परमार उतरे।
विज्ञापन


इसमें देवेंद्र कुमार को 11 तथा नितिन परमार को आठ मत पड़े। देवेंद्र कुमार लगातार तीसरी बार उपाध्यक्ष चुने गए। वहीं कांग्रेस के अध्यक्ष पद कब्जाने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। इस मौके पर पीसीसी सचिव विवेक शर्मा, हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के युकां अध्यक्ष रणवीर राणा, कुटलैहड़ ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रविंद्र फौजी, जिप सदस्य उर्मिला देवी, ब्लॉक युकां अध्यक्ष सुमित शर्मा, प्रधान रूमेल कुमार, राजेंद्र मलांगड़ व प्रवीण शर्मा सहित कई पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed