फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   political

बीडीसी ऊना पर भाजपा का कब्जा

Wed, 27 Jan 2016 06:49 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, ऊना
ब्यूरो/ अमर उजाला, ऊना Updated Wed, 27 Jan 2016 06:49 PM IST
विज्ञापन
political

विज्ञापन
ऊना। ब्लॉक समिति ऊना पर एक बार फिर भाजपा ने भगवा लहरा दिया है। लगातार तीन बार पंचायत समिति ऊना पर काबिज भाजपा एक बार फिर से अपना कब्जा जमाने में कामयाब रही है।

डीआरडीए भवन में एसडीएम ऊना पृथी पाल सिंह की देखरेख में हुए चुनाव में भाजपा समर्थित सदस्य रानी गिल अध्यक्ष तथा अश्वनी शर्मा उपाध्यक्ष चुने गए। इस चुनाव को लेकर जहां एक ओर ऊना से विधायक व भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती समर्थकों समेत डीआरडीए हाल के बाहर नजर रखे हुए थे, वहीं कांग्रेस के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र धर्माणी और पीसीसी सदस्य सतपाल रायजादा कांग्रेस सदस्यों के साथ काफी देर तक गुफ्तगू करते रहे।
विज्ञापन


कांग्रेस द्वारा अध्यक्ष पद के लिए सरोज कुमारी व उपाध्यक्ष के लिए ऊषा देवी को मैदान में उतारा गया। 28 सदस्यों वाली पंचायत समिति ऊना के लिए भाजपा समर्थित रानी गिल को 18 मत पड़े ,जबकि कांग्रेस समर्थित सरोज कुमारी को 10 मत पड़े। वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में भाजपा समर्थित अश्वनी शर्मा को 19 व कांग्रेस समर्थित ऊषा देवी को 9 वोट ही मिल पाए। हालांकि कांग्रेस अपने पास 12 सदस्य होने का दावा जता रही थी, लेकिन कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों को उतने वोट भी नहीं मिल पाए। पंचायत समिति ऊना की नवनिर्वाचित अध्यक्ष रानी गिल ने कहा कि विकास खंड ऊना का विकास करना उनकी प्राथमिकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
कांग्रेस के मंसूबे धराशाही : सत्ती
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती ने कहा कि कांग्रेस ने सत्ता का दुरुपयोग करके ऊना पंचायत समिति में कब्जा करने का प्रयास किया था, लेकिन भाजपा समर्थित जीते हुए सदस्यों की एकता ने उनके मंसूबे धराशाही कर दिए हैं। भाजपा इस जीत को लेकर खासी उत्साहित है। पंचायत समिति ऊना भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती के गृह विधानसभा हलके में आती है। ऐसे में इस सीट पर काबिज होना भाजपा के लिए प्रतिष्ठा का सवाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed