फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   political

अवतार सिंह बने हरोली बीडीसी के अध्यक्ष

Tue, 19 Jan 2016 06:49 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, ऊना
ब्यूरो/ अमर उजाला, ऊना Updated Tue, 19 Jan 2016 06:49 PM IST
विज्ञापन
political
हरोली (ऊना)। हरोली में एक बार फिर से कांग्रेस समर्थित ब्लॉक समिति बनी है। मंगलवार को ब्लॉक समिति के अध्यक्ष पद पर पंजावर के अवतार सिंह उर्फ टीटा और उपाध्यक्ष पद पर बाथू के मलकीत सिंह की ताजपोशी हुई है।
विज्ञापन


हरोली बीडीसी के 24 सदस्यों में से मंगलवार को अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद के चुनाव में 16 सदस्य पहुंचे और इन दो तिहाई सदस्यों द्वारा सर्वसम्मति से अवतार सिंह को अध्यक्ष व मलकीत सिंह को उपाध्यक्ष चुन लिया गया। मुकाबले में कोई अन्य प्रत्याशी न होने के कारण एसडीएम धनवीर ठाकुर ने इनके निर्वाचन की विधिवत घोषणा कर दी। टाहलीवाल नगर पंचायत में कांग्रेस समर्थित अध्यक्ष व उपाध्यक्ष की ताजपोशी के बाद अब हरोली बीडीसी पर भी कांग्रेस समर्थित अध्यक्ष व उपाध्यक्ष चुने गए हैं।
विज्ञापन


इस अवसर पर उद्योगमंत्री मुकेश अग्निहोत्री भी कार्यकर्ताओं की खुशी में शामिल होने पहुंचे और उन्होंने विजयी प्रत्याशियों को बधाई दी। उद्योग मंत्री ने हरोली हलके में विकास व जनकल्याण के एजेंडे को समर्थन देने व शांतिपूर्ण चुनाव प्रक्रिया पूरी करने के लिए इलाकावासियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने पंचायती राज व स्थानीय निकायों के निर्वाचित प्रतिनिधियों का आह्वान किया कि वे गांव व गरीब की सेवा के साथ-साथ इलाके में विकास के कारवां को आगे बढ़ाने के लिए दोगने जोश से जुट जाएं और जन आकांक्षाओं की पूर्ति में कोई कसर बाकी न रखें। उद्योग मंत्री ने कहा कि सभी निर्वाचित प्रतिनिधियों को सरकार से पूरा सहयोग व मान सम्मान मिलेगा और सभी के सहयोगी से हरोली को प्रदेश का एक आदर्श विधानसभा क्षेत्र बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इस अवसर पर हरोली ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रणजीत राणा, जिला कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक ठाकुर, राज्य हस्तकरघा व हस्तशिल्प निगम के निदेशक राकेश दत्ता, प्रदेश कामगार कल्याण बोर्ड की निदेशक सुरेखा राणा सहित अनेक कांग्रेसी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed