फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   political

अमरजोत बेदी बने ऊना नप के अध्यक्ष

Mon, 18 Jan 2016 06:42 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, ऊना
ब्यूरो/ अमर उजाला, ऊना Updated Mon, 18 Jan 2016 06:42 PM IST
विज्ञापन
political

विज्ञापन
ऊना। नगर परिषद ऊना के अध्यक्ष पद पर अमरजोत बेदी को चुना लिया गया है। नगर परिषद के 11 में से 10 पार्षदों की मौजूदगी में बाबा अमरजोत बेदी को ऊना नगर परिषद की कमान सौंपी गई।

 वहीं वार्ड 11 से पार्षद चुनी गई हरजिंद्र कौर चड्ढा को उपाध्यक्ष के रूप में मनोनीत कर दिया गया है। इसके बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष समेत सभी पार्षदों को फूल मालाएं पहनाकर समर्थकों ने खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन

इससे पूर्व स्थानीय बचत भवन में आयोजित समारोह में एडीएम राजेश मारिया ने नगर परिषद ऊना के सभी नवनिर्वाचित पार्षदों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

शपथ ग्रहण के बाद वार्ड छह की पार्षद सुमन पुरी बचत भवन से उठ कर चली गईं, जबकि शेष पार्षद वहीं मौजूद रहे। शपथ ग्रहण समारोह के संपन्न होने पर एडीएम ने सभी पार्षदों को एक घंटे का समय देते हुए नगर परिषद के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के पदों के लिए नामांकन मांगे। एडीएम द्वारा दिए गए समय के दौरान पार्षदों की अहम बैठक बुलाई गई। इसमें वार्ड छह से चुनी गई पार्षद सुमन पुरी को छोड़कर सभी पार्षदों ने भाग लिया। बैठक के दौरान वार्ड चार से कांग्रेस समर्थित पार्षद शिव कुमार सैणी ने अध्यक्ष पद के लिए बाबा अमरजोत बेदी के नाम का प्रस्ताव रखा, जिसका वार्ड दो से भाजपा समर्थित पार्षद पवन कपिला ने अनुमोदन किया। वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए वार्ड 11 से पार्षद चुनी गई हरजिंद्र कौर चड्ढा के नाम का प्रस्ताव वार्ड पांच की कांग्रेस समर्थित पार्षद सोनिया पुरी ने किया। वहीं वार्ड सात से भाजपा समर्थित पार्षद शिवानी पुरी ने इस प्रस्ताव का समर्थन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक के बाद एडीएम राजेश मारिया को अध्यक्ष पद के लिए केवल बाबा अमरजोत बेदी और उपाध्यक्ष पद के लिए हरजिंद्र कौर चड्ढा के नामांकन ही प्राप्त हुए। निर्धारित समय तक दोनों पदों के लिए एक-एक नामांकन ही मिलने के चलते बावा अमरजोत सिंह बेदी को ऊना नगर परिषद के अध्यक्ष और हरजिंद्र कौर चड्ढा को उपाध्यक्ष के रूप में निर्वाचित घोषित किया गया। इस मौके पर भारी संख्या में बचत भवन के बाहर जुटे कार्यकर्ताओं ने अमरजोत बेदी की अध्यक्ष एवं हरजिंद्र कौर की उपाध्यक्ष के पद पर ताजपोशी पर खुशी का इजहार किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने अमरजोत सिंह बेदी के समर्थन में नारेबाजी भी की।


इन पार्षदों ने ली शपथ
ऊना। नगर परिषद ऊना के नवनिर्वाचित पार्षदों को बचत भवन में अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी राजेश कुमार मारिया ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ लेने वालों में वार्ड नंबर एक से रमेश कुमार, वार्ड-2 से पवन कुमार कपिला, वार्ड- 3 से अमरजोत सिंह बेदी, वार्ड-4 से शिव कुमार सैनी, वार्ड-5 से सोनिया, वार्ड-6 से सुमन पुरी, वार्ड-7 से शिवानी पुरी, वार्ड-8 से पुष्पा देवी, वार्ड-9 से अनंत वीर, वार्ड-10 से सलिंद्र पाल तथा वार्ड-11 से हरजिंद्र कौर शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed