फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   political

संतोषगढ़ नगर परिषद पर कांग्रेस का कब्जा

Mon, 11 Jan 2016 11:00 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, ऊना
ब्यूरो/ अमर उजाला, ऊना Updated Mon, 11 Jan 2016 11:00 PM IST
विज्ञापन
political

विज्ञापन
संतोषगढ़ (ऊना)। संतोषगढ़ नगर परिषद के चुनाव में आखिरकार कांग्रेस-भाजपा के गढ़ को भेदने में कामयाब रही। वहीं नगर में जनाधार खो चुकी कांग्रेस को जीत से संजीवनी मिली है।

 वर्ष 2011 में पार्टीं चिन्हों के आधार पर हुए चुनाव में जहां भाजपा ने अध्यक्ष, उपाध्यक्ष पद को कब्जाने के साथ-साथ नौ वार्डों में से सात पर अपना कब्जा जमाया था। वहीं कांग्रेस दो पार्षदों के साथ पूरे पांच साल तक चुनाव के इंतजार में लगी रही। इस बार कांग्रेस की कमान युवा एवं नगर कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश पुरी के हाथों में सौंपे जाने के बाद कांग्रेस ने भाजपा के गढ़ को भेदने में कामयाबी हासिल कर नगर के नौ वार्डों में से छह वार्डों में अपना कब्जा जमाया। इस बार हुए चुनाव में भाजपा को नगर में वार्ड पांच, आठ एवं नौ में ही कामयाबी मिली, जबकि कांग्रेस ने नगर के वार्ड एक, दो, तीन, चार, छह एवं सात में जीत हासिल कर नगर परिषद पर अपना कब्जा जमाया। वर्ष 2011 में नगर अध्यक्ष बनने वाली भाजपा प्रत्याशी अंजू बाला इस दफा चुनाव हार गईं।
विज्ञापन


वहीं उपाध्यक्ष रहे भजन सिंह मान दोबारा से पार्षद चुन लिए गए। पार्षदों के तौर पर पिछला चुनाव जीतने वाली अमरावती एवं अंजना चब्बा ही दोबारा से जीत हासिल कर पाई हैं। पांच साल पहले नगर परिषद में अध्यक्ष पद पर कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर चुनाव हार चुकी अशोक कुमारी ने इस बार वार्ड 6 से जीत हासिल कर अध्यक्ष पद के लिए अपनी दावेदारी प्रबल कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed