फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   political attack on cm by Satti

वीरभद्र ने दिया भ्रष्टाचार को संरक्षण : सत्ती

Thu, 13 Apr 2017 07:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना Updated Thu, 13 Apr 2017 07:47 PM IST
विज्ञापन
political attack on cm by Satti
ऊना में प्रेस वार्ता करते भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती। - फोटो : अमर उजाला

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि भ्रष्टाचार और माफिया के मुद्दे कांग्रेस को खत्म कर देंगे। वीरवार को सत्ती ने भोरंज उपचुनाव की जीत का जश्न राज्य भर से ऊना पहुंचे भाजपा नेताओं के साथ मनाया। जीत की खुशी में लड्डू बांटकर कार्यकर्ताओं का मुंह मीठा करवाया गया। सत्ती ने कहा कि भ्रष्टाचार को जिस प्रकार से सीएम वीरभद्र सिंह ने संरक्षण दिया है, उससे प्रदेश की छवि खराब हुई है।

विज्ञापन


ईडी द्वारा नोटिस भेजे जा रहे हैं, लेकिन गिरफ्तारी के डर से सीएम पूछताछ में नहीं जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वीरभद्र का राजनीतिक अध्याय बुरे दौर में है। सत्ती ने कहा कि माफिया राज पर भोरंज के उपचुनाव में पहली चोट जनता ने की है। अब यह काफिला मिशन 50 प्लस पूरा कर शिमला में रुकेगा। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी आक्रामक रूप से जनता के बीच जा रही है। साढ़े चार सालों में भाजपा ने विपक्ष के नाते जनता के हितों के मसलों को उठाया है, लेकिन कांग्रेस सरकार ने ऐश परस्ती का शासन चलाते हुए महज कुर्सी बचाने के लिए सत्ता का दुरुपयोग किया है। वहीं, विपक्ष के साथ-साथ कुछ कांग्रेस नेताओं को भी षड्यंत्र के तहत फंसाने का प्रयास किया गया है। सत्ती ने कहा कि अब जनता हिमाचल में परिवर्तन चाहती है और इसके लिए प्रदेश की जनता ने मन बना लिया है।
विज्ञापन


इस अवसर पर राज्य भाजपा संगठन मंत्री पवन राणा, भाजपा सांसद राम स्वरूप, पूर्व सांसद कृपाल परमार, महिला मोर्चा की अध्यक्ष इंदु गोस्वामी, युवा मोर्चा की अध्यक्ष विशाल चौहान, अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष डॉ. सिकंदर, अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष राजबली, भाजपा नेता राम सिंह, चंद्रमोहन, बलदेव भंडारी, संजीव कटवाल, पुरुषोत्तम गुलेरिया, जिला भाजपा अध्यक्ष बलवीर बग्गा, जिला महामंत्री यशपाल राणा, पूर्व राज्य उपाध्यक्ष युवा मोर्चा सुमित शर्मा, शहरी भाजपा अध्यक्ष सुरजीत सैणी, मदन पुरी, तिलक राज सैणी, पवन कपिला, सतरूप परिहार, राहुल देव शर्मा और खामोश जैतिक आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed