{"_id":"2c3ecfb67225a162f3a48e4fbc954863","slug":"polio-hindi-news-4","type":"story","status":"publish","title_hn":"44 हजार बच्चों ने पी पोलियो ड्रॉप्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
44 हजार बच्चों ने पी पोलियो ड्रॉप्स
ब्यूरो/ अमर उजाला, ऊना
Updated Sun, 17 Jan 2016 06:50 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। जिला ऊना में सघन पल्स पोलियो प्रतिरक्षण कार्यक्रम के तहत चलाए गए अभियान के इस वर्ष के प्रथम चरण में आज 0-5 वर्ष तक के 43979 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई।
इसमेें जिले के शहरी क्षेत्रों के 1726, गगरेट चिकित्सा खंड के 10746, थानाकलां खंड के 5763, अंब के 10987 तथा हरोली चिकित्सा खंड के 14757 बच्चे शामिल हैं। जिला स्वास्थ्य अधिकारी डा. निखिल ने बताया कि जिले में 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने के लिए जिला के चारों चिकित्सा खंडों अंब, थानाकलां, गगरेट व हरोली तथा ऊना नगर में 365 बूथ स्थापित किए गए थे।
इनमें से 346 ग्रामीण तथा 19 शहरी क्षेत्रों के शामिल हैं। इसके अतिरिक्त 20 मोबाइल टीम तथा 15 ट्रांजिट बूथ भी स्थापित किए गए थे। उन्होंने बताया कि जिले में पोलियो की खुराक पिलाने के लिए स्वास्थ्य, आईसीडीएस सहित अन्य संबंध विभागों के लगभग साढ़े चौदह सौ कर्मचारियों एवं स्वयं सेवियों की तैनाती की गई थी।