फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Police survey to strengthen internal security

आंतरिक सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए पुलिस ने किया सर्वेक्षण

Thu, 12 May 2022 12:15 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 12 May 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Police survey to strengthen internal security
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ऊना। जिला ऊना की आंतरिक सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए ऊना पुलिस ने सार्वजनिक जगहों और महत्वपूर्ण रास्तों का सुरक्षा सर्वेक्षण किया है। सर्वेक्षण में पुलिस ने 220 जगहों को चिन्हित किया है, जहां पर सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाने बेहद जरूरी हैं। पुलिस ने संबंधित विभागों से भी सीसीटीवी स्थापित करने को लेकर पत्राचार किया है।
ऊना पुलिस ने जिला में कानून व्यवस्था के लिहाज से सुरक्षा सर्वेक्षण किया। इसके तहत सबसे अधिक सीसीटीवी कैमरा स्थापित करने की जरूरत हरोली पुलिस थाना के तहत आंकी गई है। यहां कई संवेदनशील जगहें हैं, जहां पर वर्तमान में सीसीटीवी नहीं हैं। पुलिस थाना अंब के तहत 32 स्थान सीसीटीवी के लिए चिन्हित किए हैं। इसी तरह पुलिस थाना गगरेट के तहत 31, पुलिस थाना चिंतपूर्णी के तहत 24, पुलिस थाना हरोली के तहत 65, पुलिस थाना सदर ऊना के अधीन 24 और पुलिस थाना बंगाणा के अधीन 44 जगहों की सूची बनाई गई है।
विज्ञापन

ऊना जिला के महत्वपूर्ण संस्थानों, सचिवालय, सरकारी कार्यालयों, धार्मिक स्थल, स्कूल, औद्योगिक संस्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाने के लिए योजना बनाई गई है। सभी संबधित विभागों, पंचायत प्रधानों, नगर पंचायत और अन्य के साथ पुलिस ने पत्राचार किया है। बता दें कि जिला पुलिस ने अभी तक जिला ऊना में 74 अलग-अलग स्थानों पर 141 सीसीटीवी कैमरे स्थापित कर दिए हैं। ये सभी सीसीटीवी वर्तमान में कानून-व्यवस्था को बनाए रखने में काफी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, डीएसपी मुख्यालय कुलविंद्र सिंह ने बताया कि सुरक्षा सर्वेक्षण में 220 जगहों में सीसीटीवी की जरूरत आंकी गई है। इन जगहों पर सीसीटीवी लगने के बाद किसी अभी अप्रिय घटना पर पुलिस जांच में मदद मिलेगी। इसके अलावा संदिग्धों पर भी नजर रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed