फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Police ki pathshala in Govt Senior Secondary School Chowkimaniyar

Una: चौकीमन्यार स्कूल में पुलिस की पाठशाला, डीएसपी ऊना अजय ठाकुर ने विद्यार्थियों को बांटा ज्ञान

Mon, 06 Jan 2025 01:57 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, नारी(ऊना)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारी(ऊना) Published by: Krishan Singh Updated Mon, 06 Jan 2025 01:57 PM IST
सार

 राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चौकी मन्यार में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम आयोजित किया गया।

विज्ञापन
Police ki pathshala in Govt Senior Secondary School Chowkimaniyar
चौकीमन्यार स्कूल में पुलिस की पाठशाला - फोटो : संवाद

विस्तार

पद्मश्री, अर्जुन अवॉर्ड, परशुराम अवॉर्ड व हिमाचल गौरव पुरस्कार से सम्मानित अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी एवं डीएसपी ऊना  अजय ठाकुर ने कहा कि समाज में किसी भी तरह का कोई नशा करता है तो इसकी जानकारी पुलिस को अवश्य दें और 1100 नंबर सीएम हेल्पलाइन में भी सीधे तौर पर शिकायत कर सकते हैं। यह बात अजय ठाकुर ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चौकी मन्यार में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम में कही। उन्होंने कहा कि युवाओं के माध्यम से ही समाज में बदलाव आता है। इसके लिए जरूरत है कि युवा शक्ति को अपनी ऊर्जा का सही दिशा में इस्तेमाल करना है और समाज में जो भी घटना घटित हो रही हैं, उससे घबराना नहीं है। पड़ोस में जो भी असामाजिक गतिविधियां घटित हो रही हैं, उसके सीधे तौर पर शिकायत पुलिस से करें या संबंधित विभाग से करें ताकि समय रहते उचित कार्रवाई अमल में लाई जा सके। उन्होंने कहा कि वर्तमान के दौर में हर तरह की गतिविधि के बारे में जागरूक होना बहुत जरूरी है। समाज में नशा बढ़ता जा रहा है और उसे रोकने में युवा शक्ति की अहम भूमिका है।

विज्ञापन



युवा अपनी इच्छा शक्ति को जागृत करें और नशे से दूर रहे। ट्रैफिक नियमों की पालना करें। अगर समाज में किसी का उत्पीड़न हो रहा है तो उसके बारे में पुलिस को अवगत करवाएं। उन्होंने कहा कि उत्पीड़न सहन करना भी एक अपराध है और वर्तमान में साइबर क्राइम के बारे में भी युवाओं को जागरूक होना होगा। अनजान संदेश पर क्लिक न करें और सोशल मीडिया में सकारात्मक दृष्टिकोण को अपनाते हुए ही आगे बढ़े और विद्यार्थी जीवन में ही अपना लक्ष्य प्राप्त करने के लिए पूरा ध्यान पढ़ाई पर केंद्रित करें। इस अवसर पर स्कूल प्रिंसिपल मनोहर लाल शर्मा ने अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित कार्यक्रम की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से समाज में बदलाव आता है और युवा शक्ति में भी नई सोच पैदा होती है। एसएमसी प्रधान संजीव ठाकुर ने कहा कि स्कूलों में पुलिस की पाठशाला के कार्यक्रम का आयोजन करने से बच्चों में विद्यार्थी जीवन में ही नियम और कानून के प्रति जागरुकता आती है और बच्चे विद्यार्थी जीवन में ही नियमों का अनुसरण करके अपने आप में बदलाव ला सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed