{"_id":"6158a0448ebc3e1dd369660f","slug":"police-guard-on-the-border-before-navratri-una-news-sml3859424193","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवरात्र से पहले बॉर्डर पर सख्त हुआ पुलिस का पहरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवरात्र से पहले बॉर्डर पर सख्त हुआ पुलिस का पहरा
विज्ञापन
मैहतपुर प्रवेश नाके पर ईपास की जांच करते हुए कर्मचारी
- फोटो : Una
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैहतपुर (ऊना)। नवरात्र से पहले जिला प्रशासन ने सरहदी प्रवेशद्वारों पर पुलिस का पहरा बढ़ा दिया है। साथ ही कोविड प्रोटोकॉल के पालन के लिए बॉर्डर पर तैनात कर्मचारियों को सख्त हिदायतें दी गई हैं। इसमें कहा गया है कि बाहरी राज्यों से आने वाले किसी भी व्यक्ति को बिना ई-पास तथा कोविड वैक्सीनेशन प्रमाण पत्र के हिमाचल में प्रवेश की अनुमति न दी जाए।
कोविड नियमों की पालना के लिए दूसरे राज्यों से आने वाले लोगों की जांच-पड़ताल को लेकर लगाए नाके पर तैनात पुलिस कर्मियों और शिक्षकों को शनिवार दोपहर को दूसरे राज्यों से आ रहे लोगों की जांच की। अमर उजाला टीम ने देखा कि पुलिस जवान हिमाचल नंबर के वाहनों को छोड़कर बाकी राज्यों के वाहनों को रोक रहे हैं। वे जांच के लिए नाके पर तैनात शिक्षकों की टीम के पास लोगों को भेजते रहे। शिक्षकों की टीम लगातार हिमाचल आ रहे पर्यटकों और श्रद्धालुओं के ई-पास मोबाइल से स्कैनिंग करने के बाद उन्हें हिमाचल में प्रवेश की अनुमति देती रही।
कर्मचारियों ने बताया कि मालवाहक वाहनों से आ रहे लोगों को तो किसी भी सूरत में आगे जाने की अनुमति नहीं दी गई।
शनिवार को दूसरे राज्यों से आने वाले लोगों की काफी भीड़ देखी गई। काफी संख्या में लोगों को प्रवेश किया। शनिवार को खुद डीसी राघव शर्मा और एसडीएम डॉ. निधि पटेल ने बॉर्डर पर जाकर हालात का जायजा लिया। बॉर्डर पर जांच का यह क्रम फिलहाल 14 नवंबर तक जारी रहने की संभावना है।
विज्ञापन
एसडीएम डॉ. निधि पटेल ने कहा कि नवरात्र के चलते बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों को जांच के बाद ही प्रवेश की अनुमति होगी।