फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Police guard on Mehatpur border increased

मैहतपुर बॉर्डर पर पुलिस ने बढ़ाए जवान, पहरा किया सख्त

Thu, 12 Aug 2021 11:06 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Aug 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
Police guard on Mehatpur border increased
मैहतपुर बैरियर पर पहुंचे लोग। - फोटो : Una
मैहतपुर (ऊना)। श्रद्धालुओं की हिमाचल में एंट्री को लेकर मैहतपुर बैरियर में पुलिस जवानों की संख्या बढ़ा दी है। इसके अलावा प्रशासन ने पंजाब सीमा पर लगाए जांच नाके पर सीसीटीवी कैमरों से भी निगरानी रखनी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

वीरवार को टोहाना, हरियाणा, फतेहाबाद, बठिंडा, समाना तथा राजस्थान के अलवर से चिंतपूर्णी आ रहे श्रद्धालुओं को रोक कर कोविड निगेटिव रिपोर्ट की जांच की। जिन श्रद्धालुओं के पास कोरोना निगेटिव रिपोर्ट अथवा रैपिड एंटीजन रिपोर्ट या डबल डोज का प्रमाणपत्र नहीं था उन्हें बॉर्डर से वापस भेजा गया। प्रशासन ने जांच नाके पर दो सीसीटीवी कैमरे भी लगाकर श्रद्धालुओं पर पैनी नजर रखने का पुख्ता इंतजाम कर लिया है। वीरवार को भी कई श्रद्धालु मालवाहक वाहनों में बॉर्डर पर पहुंचे। रिपोर्ट न होने पर पुलिस ने उन्हें वापस भेज दिया। पंजाब से चिंतपूर्णी और पीरनिगाह माथा टेकने आ रहे बाइक सवार श्रद्धालुओं से रैपिड रिपोर्ट देखने के बाद ही उन्हें एंट्री दी जा रही है।
विज्ञापन

अमर उजाला टीम ने मौका पर जाकर देखा कि सिविल अस्पताल आनंदपुर साहिब तथा सिविल अस्पताल नंगल से कई लोग माता नैना देवी के दर्शनों से वापस लौटते हुए रैपिड एंटीजन टेस्ट करवा कर पर्ची साथ लेकर मैहतपुर बॉर्डर पर आ रहे हैं। ऐसे श्रद्धालुओं को रैपिड टेस्ट रिपोर्ट की जांच के बाद आगे प्रवेश दिया जा रहा है। वीरवार करीब 800 श्रद्धालुओं को बिना रिपोर्ट वापस लौटाया गया। एसडीएम ऊना डॉ. निधि पटेल ने कहा कि शुक्रवार से कोविड निगेटिव रिपोर्ट या डबल वैक्सीन रिपोर्ट श्रद्धालुओं और बाहरी राज्यों से हिमाचल आ रहे लोगों को जरूरी रहेगी। कानून व्यवस्था बनाने के लिए प्रशासन की ओर से पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं।

मैहतपुर में रैपिड एंटीजन टेस्ट रिपोर्ट लेकर पहुंचे श्रद्धालु।

मैहतपुर में रैपिड एंटीजन टेस्ट रिपोर्ट लेकर पहुंचे श्रद्धालु।- फोटो : Una

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed